scriptसावन के बाद भादौ में भी मेघों की दरियादिली, झमाझम ने उमस से दी राहत | rain in bhilwara | Patrika News
भीलवाड़ा

सावन के बाद भादौ में भी मेघों की दरियादिली, झमाझम ने उमस से दी राहत

rain in bhilwaraविदाई की दहलीज पर खड़े मानसून ने इस बार जिले को तरबतर कर दिया है। सावन के बाद भादवों में मेहरबान मेघ झूमकर बरस रहे है।

भीलवाड़ाSep 09, 2019 / 03:31 am

tej narayan

rain in bhilwara

rain in bhilwara

भीलवाड़ा।

rain in bhilwara विदाई की दहलीज पर खड़े मानसून ने इस बार जिले को तरबतर कर दिया है। सावन के बाद भादवों में मेहरबान मेघ झूमकर बरस रहे है। शहर में रविवार को दिनभर आसमान को बादलों ने आगोश में समेटा रखा। शाम छह बजे घनघोर घटाओं के साथ तेज बरसात का दौर शुरू हो गया। करीब 20 से 25 मिनट तक अच्छी बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। नाले उफान पर आ गए। उमस की मार झेल रहे लोगों को इससे राहत मिली। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बरसात हुई है। राजसमंद जिले में हुई अच्छी बरसात के बाद खारी बांध के आव क्षेत्र के नाले और नदी उफान पर आ जाने से बांध का गेज बारह फीट पहुंच गया। रायपुर क्षेत्र के लड़की बांध भी ढाई फीट भर गया। उधर, मेजा बांध का गेज साढ़े दस फीट चल रहा है।
बनास में कलकल, रोके कुछ जगह रास्ते
rain in rajasthan मातृकुण्डिया बांध के गेट खोले जाने के बाद बनास नदी में पानी की जबर्दस्त आवक हो रही है। देर रात जिले से गुजर रही बनास में पानी ने प्रवेश कर दिया। सुबह तक कई जगह पुलिया पर तीन से चार फीट पानी बहने से रास्ते रूक गए। जवासिया के निकट पुलिया पर सुबह हमीरगढ़ थाना पुलिस तैनात रही और आवागमन बंद कर दिया गया। हमीरगढ़, मंगरोप होते ही पानी त्रिवेदी में मिलेगा। त्रिवेणी का गेज बढऩे की सम्भावना है।

Home / Bhilwara / सावन के बाद भादौ में भी मेघों की दरियादिली, झमाझम ने उमस से दी राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो