
Sanatan Mangal Mahotsav from 19th at Hariseva Ashram
सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता के विराट संदेश के साथ हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में 19 से 26 फरवरी तक सनातन मंगल महोत्सव होगा। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह, संत दर्शन एवं शोभायात्रा तथा दीक्षा दान समारोह जैसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर हुई बुधवार को हरिशेवा धाम में हुई पत्रकार वार्ता में बताया गया कि महोत्सव में देशभर के महंत, संत-महात्मा एवं श्रद्धालु, सनातन परंपरा की दिव्यता का अनुभव करेंगे। शुरुआत 19 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ से होगी। व्यास पीठ से वृन्दावन के श्यामसुंदर पाराशर प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक कथा वाचन करेंगे।
कथा सप्ताह में पहले दिन श्रीमद् भागवत महात्म्य होगा। इसके बाद 23 फरवरी को श्रीकृष्ण बाल लीला, 24 फरवरी को महारास व रुक्मिणी विवाह तथा 25 फरवरी को सुदामा चरित्र का वाचन होगा। 25 फरवरी सुबह 8 बजे संत दर्शन एवं सनातन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहीद चौक अयोध्यानगर (दूधाधारी मंदिर) से प्रारंभ होकर नगर परिक्रमा करते हुए हरि शेवा उदासीन आश्रम पहुंचेगी। शोभायात्रा में संत-महापुरुष, दीक्षार्थी ब्रह्मचारी, प्रभात फेरी मंडलियां एवं हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। समापन 26 फरवरी को सुबह 9 बजे पांडाल में दीक्षा दान समारोह एवं संत समागम के साथ होगा।
ब्रह्मचारी इन्द्रदेव, कुनाल एवं सिद्धार्थ को गुरु दीक्षा दी जाएगी। समारोह में महंत गुरूशरणानंद, बाबा कल्याण दास, स्वामी भास्कारानंद, मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्रदास देवाचार्य सहित देशभर के सैकड़ों संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त होगा। प्रेस वार्ता में चांदमल सोमानी, रविंद्र जाजू, सुरेश गोयल, हनुमान अग्रवाल, छीतरमल गेंगट, रमेश मूंदड़ा, हीरालाल गुरनानी, हेमंत वच्छानी, ईश्वरलाल आसनानी, पुरुषोत्तम परियानी, इंद्र अवतानी, राजा टिकयानी, विजय मोटवानी, रमेश राठी, पल्लवी वच्छानी उपस्थित रहे।
Published on:
04 Feb 2026 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
