scriptधन के बल पर सत्ता में आई है भाजपा : डॉ. गोविंद सिंह | Press, conference, Congress, intimidating, workers, cases, bhind news | Patrika News
भिंड

धन के बल पर सत्ता में आई है भाजपा : डॉ. गोविंद सिंह

अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर भयभीत कर रही

भिंडMay 29, 2020 / 11:27 pm

Rajeev Goswami

धन के बल पर सत्ता में आई है भाजपा : डॉ. गोविंद सिंह

धन के बल पर सत्ता में आई है भाजपा : डॉ. गोविंद सिंह

भिण्ड. सब जानते हैं कि भाजपा धन के बल पर लोकतंत्र की हत्या कर सत्ता में आई है। अब पुलिस पर दबाव बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज करवाकर उन्हें भयभीत करने का काम किया जा रहा है ताकि उपचुनाव जीता जा सके। यह बात पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने भारौली रोड तिराहा स्थित अपने टिकासरे पर पत्रकारों से चर्चा में कही। वहीं पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि एसपी नागेंद्र सिंह विधायक अरविंद भदौरिया के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। अभी तक 60 बेकसूर लोगों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। यदि अन्याय बंद नहीं किया तो हम कानून को हाथ में लेने के लिए मजबूर होंगे। फिर देखते हैं कितने लोगों को जेल में डाला जाता है।
पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह व पूर्व विधायक ने संयुक्त रूप से बताया कि रेत एवं शराब माफिया को पुलिस अधीक्षक का संरक्षण मिल रहा है। एेसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस लाइन में निरीक्षकों की पर्याप्त संख्या होने के बावजूद उपनिरीक्षकों को थाना प्रभारी बनाकर उनसे थाने चलवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 5000 रुपए का इनामी रजने सिंह राजावत पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। ऊमरी थाना क्षेत्र में स्वयं अपने हाथों गोली मारकर धारा 307 के तहत झूठा प्रकरण दर्ज करा दिया गया। लहार में विशंभर दयाल चौरसिया निवासी ग्राम सुंदरपुरा, आलमपुर में अवधकिशोर बघेल, रविंद्र कौरव के खिलाफ झूठे अपराध दर्ज किए गए हैं। पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने आरोप लगाया कि अटेर थाने में रवि शर्मा पुत्र नकुल प्रसाद शर्मा, जय कुमार शर्मा निवासी रैपुरा, संतोष पचौरी पुत्र सियाराम निवासी कनेरा, मनोहर जाधव, देवेंद्र गुर्जर निवासी एसजीएस कंपनी प्लांट अटेर, सोनू उर्फ सुनील पुरोहित, संतोष पचौरी निवासीगण उदोतगढ़, बृजेश बौहरे निवासी काली अहरौली, रामनरेश शर्मा निवासी खिपोना, दशरथ सिंह गुर्जर, महाराज सिंह, रायसिंह, कंचन सिंह भदौरिया निवासीगण मौरा एवं रतन बघेल, राजेश बघेल व शेर सिंह बघेल सहित कुल 50 लोगों पर फर्जी अपराध पंजीबद्ध कराए गए हैं। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ लॉकडाउन खत्म होने पर गांधीवादी तरीके से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन कर उपरोक्त प्रकरणों में खात्मा लगाए जाने की मांग करेगी। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, डॉ. राधेश्याम शर्मा, खिजर मोहम्मद कुरैशी, रामहरी शर्मा एवं धर्मेंद्र भदौरिया पिंकी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Home / Bhind / धन के बल पर सत्ता में आई है भाजपा : डॉ. गोविंद सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो