scriptगुप्त नवरात्र: सिद्धि पाने के लिए शुरू हुई देवी आराधना | Gupt Navratra: workship of godess durga begins for 9 days | Patrika News
भिंड

गुप्त नवरात्र: सिद्धि पाने के लिए शुरू हुई देवी आराधना

माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी मंगलवार से गुप्त नवरात्रा की साधना शुरू हुई। इस पर्व को करने वाले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से घट स्थापना की। 

भिंडFeb 09, 2016 / 01:45 pm

Nakul Devarshi

माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी मंगलवार से गुप्त नवरात्रा की साधना शुरू हुई। इस पर्व को करने वाले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से घट स्थापना की। 

गुप्त नवरात्रा पर्व नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें आदि शक्ति दुर्गा के नौ रुपों की पूजा की जाएगी। तंत्र-मंत्र से साधना करने वाले लोग इस नवरात्रा में सिद्धि प्राप्ति के लिए नौ दिन तक मां भगवती की पूजा करेंगे। 

देवी आराधना के इस पर्व का समापन 17 फरवरी को होगा।

साल मे आते है चार नवरात्रा
हिन्दू पंचाग के अनुसार साल में चार नवरात्रा पड़ते हैं। इनमें दो दृश्य एवं दो गुप्त आते है। चैत्र एवं आसोज मास में आने वाले नवरात्रों की सभी को जानकारी होती है, जिसके चलते सभी लोग इन नवरात्रों को मनाते है, जबकि माघ एवं आषाढ़ मास में नवरात्रों के बारे में अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं होती।

Home / Bhind / गुप्त नवरात्र: सिद्धि पाने के लिए शुरू हुई देवी आराधना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो