scriptजवाहर यादव ने सत्ता छोड़ी, संगठन में निभाएंगे यह नई जिम्मेदारी | jawahar yadav become haryana bjp state publicity-contact Head | Patrika News
भिवानी

जवाहर यादव ने सत्ता छोड़ी, संगठन में निभाएंगे यह नई जिम्मेदारी

यादव ने हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है…
 

भिवानीFeb 13, 2019 / 06:26 pm

Prateek

jawahar yadav file photo

jawahar yadav file photo

(चंडीगढ़,भिवानी): हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद सबसे पहली नियुक्ति के साथ सीएमओ में एंट्री करने वाले भाजपा नेता जवाहर यादव ने सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सत्ता का साथ छोड़ दिया है। हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन के पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद भाजपा ने उन्हें संगठन में एंट्री देते हुए प्रदेश प्रचार एवं संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी है। नया पद मिलने के बाद वह संगठन और सरकार में समन्वय का काम भी देखेंगे।


हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद पहली नियुक्ति जवाहर यादव की हुई थी। उन्हें मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया था। इस पद पर रहते हुए कई विवादों के सार्वजनिक होने के बाद उन्होंने ओएसडी के पद से इस्तीफा दे दिया, तो सरकार ने उन्हें हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन पद पर लगा दिया। इस पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया तो सरकार व संगठन ने नई जिम्मेदारी सौंप दी।

 

जवाहर यादव 2008 से 2010 तक भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे, 2013 में जवाहर यादव ने प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी निभाई और 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद उनकी सरकार में एंट्री हुई।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने इस नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा कि जवाहर यादव को समय-समय पर संगठन और सरकार में दोनों ही जगहों पर कार्य करने का अनुभव है। जवाहर यादव सरकार के विकास कार्यों का संगठन के माध्यम से प्रचार और प्रदेश में सरकार और संगठन में बेहतर समन्वय का काम करेंगे।

 

इसी दौरान जवाहर यादव ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन,प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास दिखाकर दायित्व सौपा है उस जिम्मेदारी का पूरी क्षमताओं से निर्वहन करेंगे।

Home / Bhiwani / जवाहर यादव ने सत्ता छोड़ी, संगठन में निभाएंगे यह नई जिम्मेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो