भिवानी

पत्नी और बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला, खुद भी खाया जहर, हुई ऐसी क्या बात?

तैश में आकर व्यक्ति को कभी कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए कि उसे पछताने का मौका भी ना मिले (Old Man Killed Wife And Daughter In Law In Bhiwani Haryana) (Sasur Ne Bahu Ko Kaat Dala) (Pati Ne Patni Ko Kat Dala) (Haryana News) (Bhiwani News)…
 

भिवानीJul 14, 2020 / 07:18 pm

Prateek

पत्नी और बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला, खुद भी खाया जहर, हुई ऐसी क्या बात?

(भिवानी): तैश में आकर व्यक्ति को कभी कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए कि उसे पछताने का मौका भी ना मिले। यहां एक आदमी ने तैश में आकर बड़ी ही दर्दनाक घटना को अंजाम दे दिया। अपनी पत्नी और बहू को कुल्हाड़ी से काटकर उनकी जान लेने के बाद अधेड़ ने खुद भी जहर खाकर जान दे दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें
अयोध्या पर विवादित बयान से घर में घिरे नेपाल के PM Oli, नेता बोले- ऐसे दावों से India-Nepal में बढ़ रहा तनाव

यह मामला हरियाणा के भिवानी जिले के गांव पालुवास से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सुखबीर ऊर्फ सुखिया की अपनी पत्नी से लड़ाई हो गई थी। इसके बात उसको ना जाने क्या सूझी। उसने अपनी मां और पोतों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी सुमन व अंजू को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद उसने खुद भी जहर गटक लिया।

यह भी पढ़ें
जानिए क्यों Corona Patient के लिए डॉक्टर को चलाना पड़ा ट्रैक्टर, हर कोई कर रहा तारीफ

इस घटना के समय सुखिया का बेटा लवेश जो गांव में पानी सप्लाई करने का काम करता है, टैंकर लेकर बाहर गया हुआ था। जब वह लौटा तो घर में एक साथ दो शव देखकर उसके होश उड़ गए। सुखिया वहीं शवों के पास बेसुध पड़ा था। उसे रोहतक पीजीआई जहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। आरोपी सुखिया पांच साल बीएसएफ में भी काम कर चुका था। वहां से आने के बाद वह खेती कर रहा था। उसने इस घटना को क्यों अंजाम दिया इन कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। 30 वर्षीय लवेश ने तो अपनी मां और पत्नी को खोया ही उसके 2 बच्चों के सिर से भी मां का आंचल छिन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Home / Bhiwani / पत्नी और बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला, खुद भी खाया जहर, हुई ऐसी क्या बात?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.