scriptमां को दिया नशा, बेटी के सामने रखी बंदूक, दोनों से रेप का बनाया वीडियो, इसके बाद… | Rape With Minor Girl And Her Mother On Gun Point In Gurugram Haryana | Patrika News
भिवानी

मां को दिया नशा, बेटी के सामने रखी बंदूक, दोनों से रेप का बनाया वीडियो, इसके बाद…

पानी सिर से निकलने के बाद दोनों मां—बेटी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है (Rape With Minor Girl And Her Mother On Gun Point In Gurugram Haryana) (Haryana News) (Gurugram News) (Bhiwani News)…

भिवानीSep 11, 2020 / 07:46 pm

Prateek

मां को दिया नशा, बेटी के सामने रखी बंदूक, दोनों से रेप का बनाया वीडियो, इसके बाद...

मां को दिया नशा, बेटी के सामने रखी बंदूक, दोनों से रेप का बनाया वीडियो, इसके बाद…

गुरुग्राम,भिवानी: हरियाणा के गुरुग्राम से दुष्कर्म का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले मां को नशे की गोलियां खिलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं इसके बाद उसने हथियार के दम पर पीड़िता की नाबालिग बेटी को भी नहीं बख्शा। लोक लाज के डर से अभी तक यह मामला दबा रहा। पानी सिर से निकलने के बाद दोनों मां—बेटी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें

LAC पर जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CDS, NSA और तीनों सेना प्रमुखों से की उच्च स्तरीय बैठक

मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर 10 पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म पीड़िता मां और बेटी ने संयुक्त रूप से शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने बताया कि मार्च 2020 में हरीश उर्फ़ आशु नामक युवक ने पहले महिला को दवाई के बहाने नशीला पदार्थ पिला दिया था। इसके बाद आरोपी ने बदहवास महिला से रेप किया। इतना ही नहीं उसने इस दरिंदगी का वीडियो भी बना लिया। इस घटना के कुछ ही समय बाद आरोपी की नजर महिला की 14 वर्षीय बेटी पर चली गई।

यह भी पढ़ें

Indian Railways: दशहरा, दिवाली पर चलेंगी 100 Festival Special Train, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म टिकट

आरोपी आशु ने महिला की नाबालिग बेटी को बंदूक का डर दिखाकर उससे जबरन शारिरिक संबंध बनाए। इस घटना को भी उसने कैमरे में कैद कर लिया। आरोपी दोनों मां बेटी को वीडियो लीक करने की धमकी देने लगा। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी इन वीडियो का डर दिखाकर फिर दुष्कर्म करने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर लिया। पुलिस के अनुसार आशु इससे पहले भी अवैध हथियार रखने के जुर्म में पकड़ा जा चुका है।

Home / Bhiwani / मां को दिया नशा, बेटी के सामने रखी बंदूक, दोनों से रेप का बनाया वीडियो, इसके बाद…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो