scriptCannes 2024: कान्स में होगा भोजपुरी का जलवा, पांडे जी का बेटा पहुंच गया फ्रांस | Bhojpuri Actor Pradeep Pandey Chintu Makes Debut In Cannes 2024 | Patrika News
भोजपुरी

Cannes 2024: कान्स में होगा भोजपुरी का जलवा, पांडे जी का बेटा पहुंच गया फ्रांस

Cannes 2024: कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल इस बार भोजपुरी का जलवा देखने को मिलेगा। ये फेमस भोजवुड एक्टर पहुंच गया है फ्रांस।

मुंबईMay 16, 2024 / 04:17 pm

Jaiprakash Gupta

Bhojpuri Actor Pradeep Pandey Chintu Makes Debut In Cannes 2024
Cannes 2024: कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स यहां पहुंच रहे हैं। इस बार यहां भोजपुरी का जलवा देखने को मिलेगा। एक फेमस भोजपुरी एक्टर कांस पहुंच गया है।
ये एक्टर हैं भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू (Pradeep Pandey Chintu)। वो कांस फिल्म फेस्टिवल मे भोजपुरी भाषा का प्रतिनिधित्व करेंगे। 14 से 25 मई तक फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने फेल कर दी ग्रैविटी, 37 सेकंड का वीडियो बार-बार देख रहे लोग

प्रदीप पांडेय चिंटू पहुंच गए फ्रांस

chintu cannes

चिंटू भोजपुरी के पहले ऐसे स्टार हो गए हैं, जो कांस फिल्म फेस्टिबल में अपना जलवा बिखेरते नज़र आयेंगे। चिंटू ने कहा-’कांस फिल्म महोत्सव में अनेक प्रकार की फिल्में प्रदर्शित की जाती हैं, जैसे कि सिनेमा की कई विधाओं में फीचर फिल्में, डॉक्यूमेंट्री, और विभिन्न लघु फिल्में। इस आयोजन में हॉलीवुड, बॉलीवुड से लेकर पूरी दुनिया से फिल्म स्टार, निर्माता, निर्देशक और फिल्म उद्योग से जुड़े लोग शामिल होते हैं।’
यह भी पढ़ें भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शेयर किया अपना ऐसा वीडियो, नजरें हटाना हुआ मुश्किल

भोजपुरी का करेंगे प्रतिनिधित्व

chintu cannes film festival
उन्होंने आगे कहा- ‘पहली बार इस आयोजन में भोजपुरी भाषा को शामिल किया गया, जिसके नेतृत्व का सौभाग्य मुझे मिला है। यह मेरे लिए गर्व कि बात है कि इंटरनेशनल फिल्म समुदाय के सामने मैं आपनी माटी की भाषा का प्रतिनिधित्व करूंगा। ऐसा पहली बार हो रहा है, इसलिए भी यह मेरे लिए काफी अहम है।’

Hindi News/ Entertainment / Bhojpuri / Cannes 2024: कान्स में होगा भोजपुरी का जलवा, पांडे जी का बेटा पहुंच गया फ्रांस

ट्रेंडिंग वीडियो