25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ज्योति ने दिखाई बेबी की पहली झलक

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के घर नन्हा मेहमान आ गया है। पवन की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई है। साथ ही ज्योति ने न्यूबोर्न बेबी की झलक भी दिखाई है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 8 Aug 2024, 1:24 PM IST

Pawan Singh Jyoti Singh

Pawan Singh Jyoti Singh

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के घर नन्हा मेहमान आ गया है। पवन की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई है। साथ ही ज्योति ने न्यूबोर्न बेबी की झलक भी दिखाई है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पवन सिंह-ज्योति सिंह के घर आया नन्हा मेहमान

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बार उन्होंने फैंस को एक ऐसी खबर सुनाई है जिसे सुनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ज्योति सिंह ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टा हैंडल पर एक बेबी की फोटो शेयर की थी जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि क्या वो मां बन गई हैं। लेकिन आपको बता दें कि जिस बच्चे की फोटो और वीडियो को शेयर किया गया है वो बच्चा पवन सिंह और ज्योति सिंह का नहीं है। ये बेबी ज्योति की बहन का है और वो मासी बन गई हैं।

जैसे ही ज्योति ने फैंस के साथ मासी बनने की खुशी शेयर की तो बेबी की फोटो तेजी से वायरल होने लगी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'घर परिवार में छोटा सा मेहमान आया है। गरिमा को बढ़ाने के लिए परिवार की शान आया है। आज मैं फिर से मौसी बन गई। मेरे घर लड्डू गोपाल आए हैं।'


ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो अपने भांजे को गोद में खिलाती हुए नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर मौसी बनने की खुशी साफ झलक रही थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मौसी बेटा।' फैंस लगातार सोशल मीडिया के जरिए ज्योति सिंह से सवाल कर रहे हैं कि वो कब मां बनेगी और कब फैंस को जूनियर पवन सिंह देखने के लिए मिलेगा।

पवन सिंह वर्कफ्रंट

पवन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने नए गाने ‘आई नहीं’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं जो बॉलीवुड की आगामी फिल्म ‘स्त्री 2’ में फिल्माया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अहम किरदार निभा रहे हैं। इस बीच, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने फैंस को एक खुशखबरी सुना दी है।