15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पवन सिंह-ज्योति सिंह के तलाक पर अक्षरा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘…बहुत कुछ झेला है’, सामने आया वीडियो

Pawan Singh Divorce Controversy: ‘एलिमनी 10-20 नहीं बल्कि 100 करोड़ भी कम पड़ जाएंगे, उसने बहुत कुछ सहा है झेला है… ’, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के सपोर्ट में बोलीं अक्षरा सिंह, देखें वीडियो

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Feb 15, 2026

Pawan Singh-Jyoti Singh Divorce Controversy

पवन सिंह-ज्योति सिंह और अक्षरा सिंह की पुरानी फोटो (इमेज सोर्स: वायरल एक्स और एक्ट्रेस इंस्टाग्राम)

Pawan Singh-Jyoti Singh Divorce Controversy: पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। पिछले दिनों आरा सिविल कोर्ट में सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह फूट-फूटकर रो पड़ीं और जज के सामने अपने 7 साल के दर्द की दास्तां सुना दी। इसी बीच एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का वीडियो सामने आ गया है, जिसमें उन्होंने ज्योति का समर्थन करते हुए नजर आईं।

बता दें कोर्ट में ति सिंह ने जज से कहा था कि मेरी शादी को 7 साल हो गए, लेकिन मुझे कभी पति का प्यार नहीं मिला और न ही खर्चे के लिए कोई मदद। मैं आज भी पवन सिंह के साथ ही रहना चाहती हूं, लेकिन मेरी तकलीफ सुनी नहीं जा रही। अगर वे साथ नहीं रहना चाहते, तो मुझे 10 करोड़ रुपये मेंटेनेंस दिया जाए।

क्या बोली अक्षरा सिंह?

भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के 10 करोड़ रुपये एलिमनी मांगने पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कहा, "अगर आपने शादी की है, और शादी करके किसी को साथ लाए हैं, तो आपकी भी जिम्मेदारी है। एक महिला को अपनी एलिमनी लेने का अधिकार है… मुझे लगता है कि उन्होंने (ज्योति सिंह) जो कुछ भी सहा है, उसके बाद 100 करोड़ रुपये भी कम पड़ जाएंगे…"

राजपाल यादव की मौजूदा हालत पर भी बोलीं अक्षरा सिंह

अभिनेता राजपाल यादव की मौजूदा हालत को लेकर एक न्यूज एजेंसी (IANS) के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस समय सभी कलाकारों को अपनी क्षमता के अनुसार उनकी मदद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह खबर सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री दुखी है। कलाकारों के साथ-साथ उनके फैंस भी परेशान हैं, क्योंकि राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने हमेशा लोगों को हंसाया और मनोरंजन किया है। आज जब वे मुश्किल में हैं, तो हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार उनकी मदद करने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि मदद बड़ी हो या छोटी… जरूरी यह है कि हर कलाकार अपना योगदान दे।

उन्होंने यह भी बताया कि फैंस, जिन्हें राजपाल वर्षों से एंटरटेन करते आए हैं, स्वाभाविक रूप से चिंतित हैं। ऐसे समय में जो भी व्यक्ति सक्षम है, उसे अपनी हैसियत के मुताबिक उनका साथ देना चाहिए, ताकि वे इस कठिन दौर से बाहर निकल सकें।