scriptभोजपुरी स्टार पवन सिंह चुनाव हारे तो पत्नी ने शेयर किया पोस्ट, कही मन की बात | Bhojpuri Star Pawan Singh wife jyoti instagram post viral on social media | Patrika News
भोजपुरी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह चुनाव हारे तो पत्नी ने शेयर किया पोस्ट, कही मन की बात

Bhojpuri Star Pawan Singh: पवन सिंह लोकसभा चुनाव हार गए हैं। ऐसे मौके पर स्टार की पत्नी ज्योति ने सोशल मीडिया पर अपनी मन की बात कही है।

मुंबईJun 05, 2024 / 08:37 am

Gausiya Bano

pawan singh and wife

पवन सिंह और ज्योति सिंह

Bhojpuri Star Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह लोकसभा चुनाव 2024 में हार गए हैं। वह बिहार के काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें इस बार जीत हासिल नहीं हुई। ऐसे समय पर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह उनका हाथ थामे हुए दिख रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पवन सिंह के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए मन की बात लिखी है। आइए जानते हैं।

पत्नी ज्योति ने बढ़ाई पवन सिंह की हिम्मत

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में ज्योति पवन सिंह के साथ खड़ी है और उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘क्या हुआ जो मैदान हार गए। अभी सब कुछ नहीं हारे। वो अदम्य साहस और इच्छाशक्ति अभी भी है।’ ज्योति के इस पोस्ट पर फैंस ने भी सहमति जताई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्टर की हिम्मत बढ़ाते हुए ढेर सारे कमेंट्स किए हैं।
pawan singh

फैंस ने पवन सिंह को कहा ‘शेर’

ज्योति के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘पवन भइया पहले भी शेर थे और हमेशा रहेंगे। आपको कोई नहीं झुका सकता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हमें आप पर पूरा गर्व है पवन भइया।’

Hindi News/ Entertainment / Bhojpuri / भोजपुरी स्टार पवन सिंह चुनाव हारे तो पत्नी ने शेयर किया पोस्ट, कही मन की बात

ट्रेंडिंग वीडियो