script2 सितंबर राशिफल : बुध की चाल इन 4 राशि वालों को दिलाएगी किस्मत का साथ, मिलेगा आर्थिक लाभ | 02 september 2018 Ka Rashifal Aquarius aaj ka rashifal in hindi | Patrika News
भोपाल

2 सितंबर राशिफल : बुध की चाल इन 4 राशि वालों को दिलाएगी किस्मत का साथ, मिलेगा आर्थिक लाभ

2 सितंबर राशिफल : बुध की चाल इन 4 राशि वालों को दिलाएगी किस्मत का साथ, मिलेगा आर्थिक लाभ

भोपालSep 02, 2018 / 01:06 pm

Ashtha Awasthi

02 september 2018 Ka Rashifal

02 september 2018 Ka Rashifal

भोपाल। 2 सितंबर 2018 को बुध की चाल और चंद्रमा की स्थिति बदलने के कारण कई राशियों को आर्थिक लाभ होने वाला है। चार राशियो के लिए दिन पूरी तरह से शुभ होने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि इस समय चंद्रमा और बुध की चील बदलने के कारण कुछ राशि के लिए ये समय बहुत अच्छा रहने वाला है। जानिए क्या कहती है आपकी राशि……

02 september 2018 Ka Rashifal

मेष

प्यार का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। परिवार और कार्यक्षेत्र में आपका समझौतापूर्ण व्यवहार संघर्ष टालने में मददगार रहेगा। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा हानि हो सकती है।

वृषभ

आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे। विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। धन लाभ की आशा रख सकते हैं।

मिथुन

हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएँ। आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है।

कर्क

आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार-धंधे में लाभ, नौकरी में प्रमोशन और आय स्रोतों में वृद्धि होने से आनंद का अनुभव करेंगे।

सिंह

अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा।

कन्या

आपका आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। विदेश जाने के अवसर निर्मित होंगे। भाई-बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से न उलझें। आर्थिक लाभ मिलेगा।

तुला

अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। आध्यात्मिक प्रवृत्तियां तथा सिद्धियां प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। फिर भी नए कार्य शुरू न करने की गणेशजी की सलाह है।

वृश्चिक

आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने के मूड में होंगे। वाहनसुख की प्राप्ति होगी। साझेदारी से लाभ होगा। दांपत्य जीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे।

धनु

नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। हितशत्रु अपनी चाल में नाकामयाब साबित होंगे।

मकर

कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। शेयर-सट्टा से लाभ के योग हैं। मित्रों से भी लाभ होगा। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। ऐसा लगता है कि आपका जीवनसाथी आपसे निराश है और आपको यह बात मालूम होने वाली है।

कुंभ

आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी हो सकती है। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखें।

मीन

कार्यों में सफलता और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे।

Home / Bhopal / 2 सितंबर राशिफल : बुध की चाल इन 4 राशि वालों को दिलाएगी किस्मत का साथ, मिलेगा आर्थिक लाभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो