scriptकब्ज और पेट दर्द की प्रॉब्लम को दूर करती है लहसुन की 1 कली, होते हैं अनगिनत फायदे | 1 bud of garlic lehsun surprising health benefits | Patrika News
भोपाल

कब्ज और पेट दर्द की प्रॉब्लम को दूर करती है लहसुन की 1 कली, होते हैं अनगिनत फायदे

जानिए लहसुन खाने के कई चमत्कारिक फायदे…..

भोपालAug 24, 2019 / 01:26 pm

Ashtha Awasthi

health.jpg

Proven Health Benefits of Garlic Lehsun

भोपाल। लोग रोज अपने स्वास्थ को अच्छा बनाने के लिए कुछ ना कुछ करते ही रहते हैं। इसके लिए लोग कई सारे घरेलू नुस्खे भी अपनाते है जिससे की उन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई परेशानी ना हो। भोपाल शहर की डाइटीशियन पवित्रा श्रीवास्तव आज आपको एक ऐसा घरेलू खाद्य पदार्थ के बारे में बताएंगी जो हर घर में आपको मिल ही जायेगा और इसका सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है मर्दों के लिए। जी हां पुरुष अगर रोज लहसुन की एक कली का सेवन करें तो इससे उन्हें बहुत सारे अनोखे फायदे मिल सकते हैं जिसका वो अंदाजा भी नहीं लगा सकते। तो आईये जानते हैं की कौन से हैं वो चमत्कारिक फायदे जो पुरुषों को लहसुन खाने से हो सकते हैं।

garlic-with-parsley-leaves.jpg

1- पुरुष अगर रोज सुबह खालीपेट लहसुन की एक कली खाते हैं तो इससे कई बीमारियों के इलाज में मदद मिलती है। दरअसल लहसुन में एलिसिन जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह कई हेल्थ प्रॉब्लम से बचाने में मदद करते हैं। लहसुन में सेलेनियम होता है। जब यह बॉडी में जाता है तो इससे पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे सांस और मुंह की बदबू दूर होती है।

2- लहसुन में मौजूद प्रोटीन से बॉडी टोंड होती है। लहसुन में कार्बोहाइड्रेट्स होत हैं। इससे कमजोरी दूर होती है। बॉडी को एनर्जी मिलती है। लहसुन में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद एलिसिन से फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होती है। इससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

3- लहसुन में मौजूद फाइबर्स कब्ज और पेट दर्द की प्रॉब्लम दूर करते हैं। इससे कमजोरी दूर होती है। बॉडी को एनर्जी मिलती है। लहसुन में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद एलिसिन से फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होती है। इससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। लहसुन में मौजूद फाइबर्स कब्ज और पेट दर्द की प्रॉब्लम दूर करते हैं।

Garlic

4- लहसुन के सेवन से बहुत सारे बीमारियों से भी निजात मिलता है। लहसुन में पाए जाने वाले तत्व एलिसिन और सेलेनियम दो ऐसे तत्व है जो शरीर को पर्याप्त मात्रा में नुट्रिएंट्स प्रदान करते हैं जिससे से हेल्थ से जुडी सभी समस्याओं का निजात आसानी से हो जाता है। अगर कोई भी पुरुष रोज सुबह उठकर खाली पेट लहसुन की एक कली का भी सेवन कर लें तो उन्हें कभी भी स्वास्थ संबंधी कोई भी समस्या नहीं हो सकती है।

5- भुने लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में आराम मिलता है। दांतों में दर्द होने पर लहसुन को पीसकर दांतों पर रख लें, इससे तुंरत आराम मिलेगा। लहसुन के एंटी – बैक्‍टीरियल तत्‍व दांतों के दर्द को दूर करते हैं। दांत में दर्द के लिए लहसुन को कच्‍चा भी पीसा जा सकता है।

6- लहसुन का सेवन शरीर में गर्माहट लाता है और ठंड से रक्षा करता है। साथ ही इसे कैंसर से बचाने वाला भी माना जाता है। लहसुन को खासतौर पर यह प्रोस्‍ट्रेट और ब्रेस्‍ट कैंसर से बचाने वाला माना जाता है।

Garlic

ये हैं प्रमुख फायदे

– लहसुन में सेलेनियम होता है। यह इंफर्टिलिटी से बचाता है।

– इसमें एंटी बैक्ट्रीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं. इससे सांस और मुहं की बदबू दूर होती है।

– लहसुन में प्रोटीन होता है। इससे मसल्स टोंड होती हैं।

– इसमें कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं. इससे कमजोरी दूर होती है। बॉडी को एनर्जी मिलती है।

– लहसुन में कैलशियम होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

– इसमें मौजूद एलिसिन से फैट बर्निंग की प्रोसेस तेज होती है। इससे वजन कंट्रोल रहता है।

– इसमें फाइबर्स होते हैं। इससे कब्ज जैसी पेट की प्रॉब्लम्स दूर होती हैं।

Home / Bhopal / कब्ज और पेट दर्द की प्रॉब्लम को दूर करती है लहसुन की 1 कली, होते हैं अनगिनत फायदे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो