script12वीं पास नितेन्द्र की सालाना कमाई 48.71 लाख तो 5वीं पास सुलोचना कमाती हैं 5.88 लाख | 12th pass Nitendra's annual earning is 48.71 lakhs and Sulochna 5.88 | Patrika News
भोपाल

12वीं पास नितेन्द्र की सालाना कमाई 48.71 लाख तो 5वीं पास सुलोचना कमाती हैं 5.88 लाख

अधिकांश उम्मीदवारों की आय का साधन कृषि, व्यवसाय

भोपालOct 25, 2021 / 12:13 am

दीपेश अवस्थी

भोपाल। उप चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर है। एक दूसरे को मात देने दांव-पेंच चल रहे हैं, लेकिन इनके मामले में रोचक यह है कि ज्यादातर की पृष्ठभूमि कृषक परिवार से रही है। अधिकांश की आय का जरिया आज भी कृषि और व्यवसाय है। इन्हें खेती और अन्य व्यवासाय से कमाई भी अच्छी खासी होती है। इनमें 12वीं पास नितेन्द्र सिंह राठौर की कमाई सबसे ज्यादा है। इनकी स्वयं की कमाई 5.77 लाख है। कुल आय 48.71 लाख है। इस सालाना आय का ये टेक्स देते हैं। नितेन्द्र पृथ्वीपुर से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। वहीं जोबट से भाजपा उम्मीदवार सुलोचना रावत भले ही पांचवी पास हों लेकिन इनकी कमाई भी कम नहीं है। ये सालाना 5.88 लाख रुपए कमाती हैं। आयकर विवरण में इस कमाई को दर्शाया है।
24 उम्मीदवारों ने नहीं बताई कमाई –
उप चुनाव की तीनों विधानसभा सीटों जोबट, पृथ्वीपुर और रैगांव के 24 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी आय नहीं बताई है। जबकि इन सीटों में उम्मीदवारों की सम्पत्ति पर नजर डाली जाए तो इनकी औसतन सम्पत्ति 1.37 करोड रुपए है। पांच उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपना पेन विवरण नहीं बताया है।
प्रमुख उम्मीदवारों की सालाना कमाई एक नजर में –

सुलोचना रावत, जोबट, भाजपा – 5.88 लाख
महेश पटेल, जोबट, कांग्रेस – 17.07 लाख
दिलीप सिंह भूरिया, जोबट, निर्दलीय – 7.55 लाख
प्रतिमा बागरी, रैगांव, भाजपा – 5.44 लाख
नितेन्द्र सिंह राठौर, पृथ्वीपुर, कांग्रेस – 48.71 लाख
डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, पृथ्वीपुर, भाजपा – 8.68 लाख
अखण्ड प्रताप सिंह, पृथ्वीपुर, निर्दलीय – 7.01 लाख
उमा कुशवाह, पृथ्वीपुर, निर्दलीय – 4.42 लाख

Home / Bhopal / 12वीं पास नितेन्द्र की सालाना कमाई 48.71 लाख तो 5वीं पास सुलोचना कमाती हैं 5.88 लाख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो