script14 सितंबर राशिफल: आज इस एक राशि का भाग्य रहेगा बहुत आधिक भाग्यशाली, कहीं ये आपकी राशि तो नहीं | 14 september 2018 Ka Rashifal Gemini aaj ka rashifal in hindi | Patrika News
भोपाल

14 सितंबर राशिफल: आज इस एक राशि का भाग्य रहेगा बहुत आधिक भाग्यशाली, कहीं ये आपकी राशि तो नहीं

आज इस एक राशि का भाग्य रहेगा बहुत आधिक भाग्यशाली, कहीं ये आपकी राशि तो नहीं

भोपालSep 13, 2018 / 12:38 pm

Ashtha Awasthi

14 september 2018 Ka Rashifal

14 september 2018 Ka Rashifal

भोपाल। 14 सितंबर 2018, दिन शुक्रवार को कई राशि के लोगों के साथ अचानक कुछ अच्छा हो सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन गणेश जी की कृपा कुछ राशियों पर रहने वाली है। कुछ राशियों के लिए अधिक भाग्यशाली हो सकता है आज का दिन। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

love astrology

मेष राशि

आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखाओ से दूर रहें। मानसिक शांती की तलाश में रहेगे।संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।न्यायालयीन कार्य आज पुरे होंगे। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें।

वृषभ राशि

काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफ़ी खिन्न कर सकता है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं।

कर्क राशि

समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। आज जीवन से रोमांटिक पहलू ओझल-सा रहेगा।

सिंह राशि

आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। उधार लिया पैस कैसे चुकाएंगे इसी सोच से परेशान रहेंगे। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं।

कन्या राशि

आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों।

तुला राशि

आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल-बूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग़ से सुलझाने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि

अपने स्वास्थ के प्रति आप कितने लापरवाह है। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। परिवार में किसी सदस्य की ख़राब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है।

धनु राशि

अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख-साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।आप के लिए शनीदेव की आरधना लाभदायक रहेगी।

मकर राशि

नौकरी में बदलाव चाहते है पर फैसला लेने में अस्मन्जस्य की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुंभ राशि

समय का सदुपयोग करें। अपनी सांगत बदलें। दुसरों की उन्नती से दुखी न हो आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लम्बे समय से तलाश थी।

मीन राशि

समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें।वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं।

Home / Bhopal / 14 सितंबर राशिफल: आज इस एक राशि का भाग्य रहेगा बहुत आधिक भाग्यशाली, कहीं ये आपकी राशि तो नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो