scriptसूर्य बदलने जा रहा है अपनी राशि, सातवें आसमान पर होगा इन 3 राशियों का भाग्य, बन जाएंगे बिगड़े काम | 15 april 2019 Ka Rashifal Pisces aaj ka rashifal in hindi | Patrika News
भोपाल

सूर्य बदलने जा रहा है अपनी राशि, सातवें आसमान पर होगा इन 3 राशियों का भाग्य, बन जाएंगे बिगड़े काम

सूर्य बदलने जा रहा है अपनी राशि, सातवें आसमान पर होगा इन 3 राशियों का भाग्य, बन जाएंगे बिगड़े काम

भोपालApr 15, 2019 / 11:23 am

Ashtha Awasthi

भोपाल। 15 अप्रैल दिन सोमवार को कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि सभी 12 राशियों के स्वामी भगवान सूर्य ने रविवार की दोपहर 02.07 बजे मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जो मास पर्यंत विचरण करते हुए 15 मई को दिन के 11:00 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का मेष राशि में परिवर्तन दो राशियों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। ज्योतिष के मुताबिक 12 राशियां होती हैं। इन 12 राशियों पर पड़ने वाली ग्रह दशा के अनुसार ही किसी भी जातक का भविष्य या वर्तमान में चल रही उथल पुथल का पता लगाया जा सकता है। इसी प्रकार किसी भी ग्रह के स्थान बदलने पर कई राशियों में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, कई में नकारात्मक। जानिए किन राशियों की किस्मत आज बदलने वाली है…

Rashifal

तुला राशि

जिन राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है उस लिस्ट में पहला नाम है तुला राशि का। तुला राशि के जातकों की राशि में ग्रह परिवर्तन के कारण बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह समय में आपको काफी खुशियां मिलेंगी। जो लोग इस समय नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी जरूर मिलेगी। साथ ही इस समय जमीन-जायदाद से जुड़े मामले भी पूरी तरह से सुलझ जाएंगे। परिवार के आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं, बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म में दें।

Rashifal

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की सबसे ख़ास बात ये हैं की ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और शनि इनका नेतृत्व करता है। इस राशि एक लोग अपनी मेहनत और लगन के दम पर हर क्षेत्र में उपलब्धि पाने में सफल रहते हैं। इस राशि के जातकों पर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि होने की वजह से कोई इनका चाह कर भी बुरा नहीं कर पाएगा। आर्थिक मामले पूरी तरह से सुलझ जाएंगे। कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जो भी जातक रोजगार ढूंढ रहे हैं, उन्हें महीने के मध्य में रोजगार मिलने में आसानी होगी। आर्थिक मामलों के लिए यह महीना उत्तम फलदायी है बस आपको थोड़े प्रयास करने की जरूरत होगी। धन का प्रवाह पूरे महीने बना रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में ही आपको कई लव पार्टनर मिल सकता है। हालांकि तुला राशि के जातकों की रिलेशनशिप के प्रति कमिटमेंट में कमी आएगी. जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

Home / Bhopal / सूर्य बदलने जा रहा है अपनी राशि, सातवें आसमान पर होगा इन 3 राशियों का भाग्य, बन जाएंगे बिगड़े काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो