scriptएमपी में 3 साल में बन जाएंगे 21 फ्लाई ओवर, जानिए किन शहरों में मिली निर्माण की मंजूरी | 21 flyovers to be built in MP in 3 years | Patrika News

एमपी में 3 साल में बन जाएंगे 21 फ्लाई ओवर, जानिए किन शहरों में मिली निर्माण की मंजूरी

locationभोपालPublished: Jul 01, 2022 09:36:50 pm

Submitted by:

deepak deewan

फ्लाई ओवर बनाने के लिए केंद्र देगा राशि, भूमि अधिग्रहण की राशि राज्य सरकार देगी
 

new_flyover.png

फ्लाई ओवर बनाने के लिए केंद्र देगा राशि

भोपाल। मध्यप्रदेश के निवासियों को बड़ी सौगात मिली है. प्रदेश में जल्द ही 21 फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार फ्लाई ओवर निर्माण में लगने वाली राशि देगी. राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण का खर्च उठाएगी। मध्यप्रदेश के लिए ये 21 फ्लाई ओवर केंद्र ने सेतु बंधन योजना में स्वीकृत किए हैं। खास बात यह है कि ये सभी फ्लाई ओवर तीन साल में बनकर तैयार हो जाएंगे.

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में दी गई जानकारी-शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. राज्य के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में हुई बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के 10 शहरों ये 21 फ्लाई ओवर बनेंगे। फ्लाई ओवर बन जाने से इन शहरों में बढ़ते वाहन से जगह-जगह लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी. लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने बताया कि केंद्र सरकार की सेतु बंधन योजना में प्रदेश के शहरों में फ्लाई ओवर बनाने की स्वीकृति दी गई है।

फ्लाई ओवर बनाने के लिए शहरों को पहले ही चुना जा चुका है। फ्लाई ओवर के प्रस्ताव कलेक्टरों से मांगे गए हैं जिनमें से आठ जिलों ने सूची भेज दी है। इनका परीक्षण कर रहे हैं. इसके बाद जरूरत का आकलन और भूमि अधिग्रहण की स्थिति की थाह ली जाएगी। इनके आधार पर प्राक्कलन तैयार करके केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। ये सभी फ्लाई ओवर तीन साल में बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्र सरकार ने इनके लिए राशि दे भी दी है. वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए इसके लिए 105 करोड़ रुपए का प्रावधान दिया गया है। बैठक में इस कार्य को हर हाल में समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया।

किस शहर में कितने फ्लाई ओवर
शहर- संख्या
भोपाल- 3
इंदौर- 5
जबलपुर- 2
ग्वालियर- 3
सागर-3
रतलाम-1
खंडवा-1
धार-1
छतरपुर-1
विदिशा-1

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो