3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उमर में 100 का आंकड़ा पार कर चुके प्रदेशभर के 6349 मतदाता मत की आहूति देने को तैयार

- शतायु मतदाता की श्रेणी में उज्जैन, सिहोर, देवास, रीवा और सागर प्रदेश के टॉप शहर - प्रदेश के पहले चुनाव से अब तक मतदान कर लोकतंत्र को बना रहे सशक्त

2 min read
Google source verification
mp_nirvachan_sadan.jpg

भोपाल@ प्रथम चुनाव से अब तक निरंतर मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त कर रहे शुतायु मतदाता की प्रदेशभर में का आंकड़ा 6349 पार कर चुका है। लेकिन इसमें महिला शतायु मतदाता की संख्या पुरूषों के अपेक्षाकृत दोगुनी से भी ज्यादा है। जहां प्रदेशभर में पुरूष शतायु मतदाता की संख्या 1863 है तो वहीं महिला शतायु मतदाता की संख्या 4486 है। वहीं शतायु मतदाता की श्रेणी में उज्जैन, सिहोर, देवास, रीवा और सागर जिले टॉप पर हैं। बता दें ये मतदाता बदलते प्रदेश के गवाह है क्योंकि ये पहले मर्तबा से लेकर अब तक लगातार मतदान कर रहे हैं।

शतायु मतदाताओं के लिए होम वोटिंग का विकल्प

प्रदेश का शतायु मतदाता वोट करने से वंचित ना रहे जाए इसको लेकर चुनाव आयोग का विशेष फोकस है। चुनाव आयोग की तरफ 80 की उम्र पार कर चुके मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग की तरफ से होम वोटिंग का भी विकल्प दिया जाता है। इस विकल्प का चुनाव करने पर टीम मतदाता के घर जाकर पोस्टल वैलेट के जरिए वोट करवाती है।

नहीं लगना होगा लाईन में

बुजुर्गों को लेकर चुनाव आयोग की ओर से लगातार तैयारी की जा रही है। आयोग की तैयारी है कि मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों के लिए अलग से व्यवस्था हो ताकि उन्हें न तो लाईन में लगना पड़े और न ही किसी भी प्रकार की असुविधा हो। ताकि वो मतदान केंद्र पहुंचकर आसानी से मतदान कर सके।

ग्राफिक्स

प्रदेश के टॉप 5 शतायु मतदाता जिले

जिले का नाम-महिला- पुरूष- कुल संख्या

उज्जैन- 100–311–411

सिहोर-98–254–352

देवास-64–223–287

रीवा- 100–186–286

सागर- 72–176–248

हर सुविधा का रखा जाएगा ध्यान

प्रदेश के शतायु मतदाताओं को मतदान केंद्र में कोई असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। जैसे- उन्हें लाइन में न लगना पड़े ताकि आसानी से मतदान कर सके। इसी के साथ जो बुजुर्ग मतदाता होम वोटिंग का विकल्प चुनते हैं उनके घर पर मतदान की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

अनुपम राजन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र

Story Loader