scriptआज के दिन इन राशियों का रहेगा वर्चस्व, ‘क’ अक्षर से जुड़े लोगों में रहेगा तनाव | Aaj ka rashifal 23Dec.2018 todays rashifal horoscope with numerology | Patrika News
भोपाल

आज के दिन इन राशियों का रहेगा वर्चस्व, ‘क’ अक्षर से जुड़े लोगों में रहेगा तनाव

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य…

भोपालDec 22, 2018 / 07:49 pm

दीपेश तिवारी

23 Dec.2018 Todays rashifal

आज के दिन इन राशियों का रहेगा वर्चस्व, ‘क’ अक्षर से जुड़े लोगों में रहेगा तनाव

भोपाल। 23 दिसंबर 2018 यानि रविवार का दिन… ज्योतिषशास्त्र में रविवार के दिन को सूर्य का दिन माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य ग्रह का विशेष महत्व है। हिन्दूधर्म में सूर्य को देवता का स्वरूप मानकर इसकी आराधना की जाती है।
यह धरती पर ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत है। पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य को तारों का जनक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में यह एक महत्वपूर्ण और प्रमुख ग्रह है। ऐसे में जन्म कुंडली के अध्ययन में सूर्य की अहम भूमिका होती है।
हिन्दू-पौराणिक ग्रंथों में सूर्य को देवता माना गया है, इसे ज्योतिष में जातक की आत्मा का कारक माना गया है। इसके द्वारा व्यक्ति को जीवन, ऊर्जा एवं बल की प्राप्ति होती है। इसके चिकित्सीय और आध्यात्मिक लाभ को पाने के लिए लोग प्रातः उठकर सूर्य नमस्कार करते हैं।
हिन्दूपंचांग के अनुसार रविवार का दिन सूर्य ग्रह के लिए समर्पित है जो कि सप्ताह का एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इसके अलावा जातक की सामाजिक प्रतिष्ठा के मामले में भी सूर्य को ही प्रमुख माना जाता है।

वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह जन्म कुंडली में पिता का प्रतिनिधित्व करता है। जबकि किसी महिला की कुंडली में यह उसके पति के जीवन के बारे में बताता है। सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और मेष राशि में यह उच्च होता है, जबकि तुला इसकी नीच राशि है।
शारीरिक रूपरेखा: जिस व्यक्ति की जन्म कुंडली में सूर्य लग्न में हो तो उसका चेहरा बड़ा और गोल होता है। उसकी आंखों का रंग शहद के रंग जैसा होता है। व्यक्ति के शरीर में सूर्य उसके हृदय को दर्शाता है। इसलिए काल पुरुष कुंडली में सिंह राशि हृदय को दर्शाती है। सूर्य पुरुषों की दायीं आँख और स्त्रियों की बायीं आँख को दर्शाता है।
रोग: यदि जन्म कुंडली में सूर्य किसी ग्रह से पीड़ित हो तो यह हृदय और आंख से संबंधित रोगों को जन्म देता है। यदि सूर्य शनि ग्रह से पीड़ित हो तो यह निम्न रक्त दाब जैसी बीमारी को पैदा करता है।
जबकि गुरु से पीड़ित होने पर जातक को उच्च ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है। यह चेहरे में मुहांसे, तेज़ बुखार, टाइफाइड, मिर्गी, पित्त की शिकायत आदि बीमारियों का कारक होता है।

सूर्य के मंत्र :
ज्योतिष में सूर्य ग्रह की शांति और इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। जिनमें सूर्य के वैदिक, तांत्रिक और बीज मंत्र प्रमुख हैं।
सूर्य का वैदिक मंत्र….
ॐ आ कृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यं च।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।।

सूर्य का तांत्रिक मंत्र…
ॐ घृणि सूर्याय नमः।।

सूर्य का बीज मंत्र…
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।
आज 23 दिसंबर 2018 का राशिफल 23Dec.2018 todays Rashifal and horoscope ….

1. मेष राशि : आत्मसंयत रहते हुए क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

2. वृषभ राशि : वाणी में सौम्यता के बावजूद स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। सन्तान के शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धन खर्च होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वाणी पर संयम रखें।
3. मिथुन राशि : छोटी बातों पर नाराज व छोटी ही बातों पर खुश हो जाएंगे। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं।
4. कर्क राशि : आत्मविश्वास में कमी आएगी। बातचीत में कठोरता का प्रभाव रहेगा। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा।
5. सिंह राशि : धैर्यशीलता में कमी के चलते नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन लाभदायी होगा। नए कार्यों की आज शुरूआत ना करें। धनप्राप्ति के योग हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।
6. कन्या राशि : कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला या पिता से आर्थिक लाभ हो सकता है। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है।
7. तुला राशि : संचित धन में वृद्धि होगी। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का प्रसंग उपस्थित होगा। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय या नौकरी पर सहकर्मियों की ओर से सहकार कम रहेगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा।
8. वृश्चिक राशि : किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के साथ ही खर्च अधिक होंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। वस्‍त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। माता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है।
9. धनु राशि : लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक तथा तार्किक विचार-विनिमय होगा। छोटी छोटी बातों में नाराजगी व खुशी का भाव रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। सम्मान और ख्याति मिलेगी।
10. मकर राशि : मन अशांत रहने के साथ ही आत्मविश्वास में कमी आयेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। यात्रा लाभप्रद रहेगी। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है।
11. कुंभ राशि : मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। यात्रा को यथासंभव टालें। आज आपके विचारों में परिवर्तन आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयेाग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आर्थिक लाभ मिल सकता है।
12. मीन राशि : नए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रवास होगा। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। लेकिन नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।
अंक ज्योतिष/अंक शास्त्र : जानिये क्या कहता है आज आपका मूलांक Aaj ka AnkShastra and your Mulank
अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह यदि आपका जन्म 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 23 यानि 2+3= 5 होगा।
अंक 1 : आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से सोचे हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।

अंक 2 : आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
अंक 3 : आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। किसी भी कार्य को टालें नहीं।
अंक 4 : आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 5 : आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन विरोधी भी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहने के साथ ही वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन सावधानी से चलाएं।
अंक 6 : साथियों और अधिकारियों का सहयोग के चलते आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें।
अंक 7 : आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। मानसिक भटकाव की स्थिति बन सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे।
अंक 8 : कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें।
अंक 9 : आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें।

Home / Bhopal / आज के दिन इन राशियों का रहेगा वर्चस्व, ‘क’ अक्षर से जुड़े लोगों में रहेगा तनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो