scriptआज खुलने वाला है इन 5 राशियों की बंद किस्मत का ताला, मिल सकती है सरकारी नौकरी | aaj ka rashifal astrology today 16 october 2019 | Patrika News
भोपाल

आज खुलने वाला है इन 5 राशियों की बंद किस्मत का ताला, मिल सकती है सरकारी नौकरी

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

भोपालOct 16, 2019 / 11:17 am

Ashtha Awasthi

भोपाल। 16 अक्टूबर दिन बुधवार को कई राशियों की किस्मत बदलने वाली है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज दिन भर चंद्रमा का संचार मेष राशि में होगा। शाम में चंद्रमा मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेंगे जहां चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि होगी। ऐसे में आज का दिन कई राशियों के लिए लकी रहने वाला है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां…..

Aaj ka rashifal 13 October : ग्रहों की बदलती चाल आज इन दो राशि वालों का कराएगी फायदा, जानिए आपका राशिफल

मेष राशि

ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको उचित परिणाम नहीं मिल रहा, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। इन राशि के लोगों के जीवन में पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आप अपनी किसी कलात्मक अभिव्यक्ति को आगे बढ़ा सकते हैं और उससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। संतान के लिए समय अच्छा है उन्हें उन्नति के अवसर मिलेंगे।

धनु राशि

ये दिन धनु राशि के लिए काफी शुभ होने वाला है। इन राशि के लोगों को जहां एक ओर परिवार में आपकी आवश्यकता महसूस होगी। वहीं दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी आपकी आवश्यकता महसूस की जाएगी, इसलिए आपको दोनों के बीच सामंजस्य बिठाकर चलना होगा। अगर आप किसी कार्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह कार्य इस महीने पूरा हो जाएगा। आपको लाभ होगा।दिन की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। किसी अच्छे कार्य करने के लिए समय शुभ रहेगा।

Aaj ka rashifal 11 October : गुरु ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, वृश्चिक और कुम्भ वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

कर्क राशि

इन राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। धन के मामले में ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान देंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक से आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके परिवार के ऊपर महालक्ष्मी देवी की कृपा रहेगी।

सिंह राशि

इन राशि के जातकों पर इस समय किस्मत मेहरबान रहेगी। आपके द्वारा किए गए कार्य से खुश होकर किसी बड़े अधिकारी के द्वारा उपहार या सम्मान मिल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। जिससे आपके घर में धन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होगा।

वृश्चिक राशि

इन राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह कुछ कमजोर रह सकता है इसलिए अपने खाने-पीने पर और अपनी दिनचर्या पर पूर्ण रुप से ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। आप अपने परिवार में खुशियों का आनंद उठाएंगे। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा ।

Home / Bhopal / आज खुलने वाला है इन 5 राशियों की बंद किस्मत का ताला, मिल सकती है सरकारी नौकरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो