script24 घंटे के अंदर बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, बन सकते हैं करोड़पति | aaj ka rashifal astrology today 20 october 2019 | Patrika News
भोपाल

24 घंटे के अंदर बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, बन सकते हैं करोड़पति

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

भोपालOct 20, 2019 / 11:19 am

Ashtha Awasthi

rashifal.png

aaj ka rashifal astrology

भोपाल। 20 अक्टूबर दिन रविवार को कई राशियों के सितारे बुलंदी को छू रहे हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज चंद्रमा का संचार दिन रात बुध की राशि मिथुन में होने जा रहा है। इस राशि में राहु होने से ग्रहण योग बना रहेगा। जिसके चलते कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। जानिए कौन सी हैं वे राशि….

Aaj ka rashifal 19 October : आज राहु और चन्द्रमा हैं एक साथ, कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन वाले रहें सावधान, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को सफलता आपको निश्चित तौर पर मिलेगी। यह समय आपके लिए करियर में बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। आप यदि बेरोजगार हैं, तो उत्तम नौकरी के योग बन रहे हैं। आपका सारा ध्यान कारोबार में तरक्की के संघर्ष में रहेगा। इस समय की गई कोई भी डील आपको करोड़पति बना सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। पिछले कुछ समय से आपके जो काम अधूरे थे वे भी पूरे होंगे।

rashifal : सिंह राशि वालों का आज किस्मत देगी भरपूर साथ, साहस और बुद्धि होंगे चरम पर, ये रहें जरा संभलकर

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को व्यावसायिक क्षेत्र में साझेदारी करने पर बड़ा लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि के उत्तम योग बनेंगे। अध्ययन के दौरान एकाग्रता बनी रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने में सफलता मिलेगी। आपको अपने हर काम में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों आर्थिक स्थिति में सुधार होगा व्यवसाय में लगाई गई पूंजी व्यर्थ नहीं होगी, आने वाले समय में आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। रोजगार को लेकर कोई मित्र शुभ संदेश सुनाएगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कहीं से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़गा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

Aaj ka rashifal 07 October : आज का दिन धनु और मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को जमीन-जायदाद में वृद्धि होने के योग बनेंगे। परिवार में शादी के लिए रिश्ता आ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को इस माह के अंत तक पदोन्नति मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए माता-पिता की ओर से सहयोग मिलेगा।

Home / Bhopal / 24 घंटे के अंदर बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत, बन सकते हैं करोड़पति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो