scriptअस्त मंगल उदित होने जा रहे हैं, दिवाली पर इन लोगों की हो जाएगी चांदी | aaj ka rashifal astrology today 22 october 2019 | Patrika News
भोपाल

अस्त मंगल उदित होने जा रहे हैं, दिवाली पर इन लोगों की हो जाएगी चांदी

जानिए किन राशियों की बदल जाएगी किस्मत…..

भोपालOct 22, 2019 / 11:38 am

Ashtha Awasthi

mangal.png

aaj ka rashifal astrology

भोपाल। 22 अक्टूबर दिन मंगलवार को कई राशियों का भाग्य चमकने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन अस्त मंगल उदित होने जा रहे हैं। चंद्रमा दिन रात अपनी ही राशि कर्क में रहेंगे। ग्रहों के योग और संयोग से कई राशियों के लिए आज का दिन मंगलकारी होगा। जानिए कौन सी हैं वे राशियां….

Aaj ka rashifal 17 October : आज ग्रहों की बदलती चाल इन तीन राशि वालों को कराएगी फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

वृश्चिक राशि

जिन राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है उस लिस्ट में पहला नाम है वृश्चिक राशि का। वृश्चिक राशि के जातकों की राशि में कई बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इस राशि एक लोग अपनी मेहनत और लगन के दम पर हर क्षेत्र में उपलब्धि पाने में सफल रहते हैं। इस राशि के जातकों पर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि होने की वजह से कोई इनका चाह कर भी बुरा नहीं कर पाएगा। आर्थिक मामले पूरी तरह से सुलझ जाएंगे।

Aaj ka rashifal 19 October : आज राहु और चन्द्रमा हैं एक साथ, कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन वाले रहें सावधान, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की सबसे ख़ास बात ये हैं की ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। मंगल कई बार इनका नेतृत्व करता है। यह समय में आपको काफी खुशियां मिलेंगी। जो लोग इस समय नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी जरूर मिलेगी। साथ ही इस समय जमीन-जायदाद से जुड़े मामले भी पूरी तरह से सुलझ जाएंगे।

मीन राशि

कन्या राशि के छात्रों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिल सकती है। इसके साथ ही आप जिस कार्य में सफलता हासिल करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे है, उस कार्य में भी आपको सफलता जरूर मिलेगी। गौरतलब है कि काफी कोशिशे करने के बाद आपकी तरक्की और धन में वृद्धि होने के योग बन रहे है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।

Home / Bhopal / अस्त मंगल उदित होने जा रहे हैं, दिवाली पर इन लोगों की हो जाएगी चांदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो