scriptकई सालों बाद 3 ग्रहों का हो रहा है मिलन, इन 4 राशि वाले लोगों को मिल सकती है सबसे बड़ी खुशखबरी | aaj ka rashifal astrology today 30 october 2019 | Patrika News
भोपाल

कई सालों बाद 3 ग्रहों का हो रहा है मिलन, इन 4 राशि वाले लोगों को मिल सकती है सबसे बड़ी खुशखबरी

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

भोपालOct 30, 2019 / 11:10 am

Ashtha Awasthi

30_october.png

aaj ka rashifal

भोपाल। 30 अक्टूबर दिन बुधवार को कई राशियों के लिए सितारे चमकाने वाला दिन हो सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन कई सालों बाद तीन सौम्य ग्रह बुध, बृहस्पति और शुक्र का मिलन मंगल की राशि वृश्चिक में हो रहा है। पंडित जी बताते है कि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह युति बहुत महत्वपूर्ण मानी जाएगी क्योंकि ये प्रमुख सौम्य ग्रहों का एक ही राशि में मिलना संपूर्ण संसार के लिए शुभ संकेत है। जानिए इन ग्रहों के मिलन से किन राशियों को फायदा होगा….

govardhan puja 2019 : Govardhan Puja 2019 According to rashifal

वृषभ राशि

व्यापार में तेजी रहेगी। आर्थिक स्थिति में उछाल रहेगा। शेयर बाजार का भी लाभ अच्छा मिल सकता है। निवेश से लाभ होगा। लक्ष्य ध्यान में रखकर प्रयत्न करने से सफलता मिलगी। बुजुर्गों को परिवार में समर्थन मिलेगा।आपका पूरा योगदान होगा। आप नौकरी में पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। पैसे की समस्या खत्म हो जाएगी।

Aaj ka rashifal 27 October : जानिए आज दीपावली पर किस राशि के जातक पर रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा

मिथुन राशि

आर्थिक मामलों के लिए यह महीना उत्तम फलदायी है बस आपको थोड़े प्रयास करने की जरूरत होगी। धन का प्रवाह पूरे महीने बना रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में ही आपको कई लव पार्टनर मिल सकता है। हालांकि तुला राशि के जातकों की रिलेशनशिप के प्रति कमिटमेंट में कमी आएगी. जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

lucky rashifal 2019 in hindi

सिंह राशि

समय समय पर आपको अपने जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। आने वाला समय आपके लिए आनंददायक रहेगा। आप अपने जीवन में बड़ी सफलताएं अर्जित करते हुए आगे बढ़ेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला ना करें तो, समझ कर आगे बढ़ने से आपको लाभ होगा। आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर सबसे अधिक बनी रहेगी।

धनु राशि

आज के दिन मान सम्मान बढ़ेगा। आपको शुभ समाचार भी मिल सकते है। इस राशि के जातकों पर कुबेर महाराज अत्यधिक प्रसन्न रहने वाले हैं। जीवन के सभी क्षेत्रों में अत्यधिक सफलता मिलने वाली है। कुबेर महाराज के प्रभाव के कारण इस राशि के जातकों का भाग्य भी अधिक साथ देगा। ऐसे सभी कार्य सफल होंगे जो पहले नहीं हुए थे।

Home / Bhopal / कई सालों बाद 3 ग्रहों का हो रहा है मिलन, इन 4 राशि वाले लोगों को मिल सकती है सबसे बड़ी खुशखबरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो