scriptइन 3 राशि के लोगों को करोड़पति बना देगी यह होली, बस करने होंगे ये उपाय | aaj ka rashifal astrology today 9 march 2020 | Patrika News
भोपाल

इन 3 राशि के लोगों को करोड़पति बना देगी यह होली, बस करने होंगे ये उपाय

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

भोपालMar 09, 2020 / 11:27 am

Ashtha Awasthi

01_1.png

aaj ka rashifal

भोपाल। होली का त्यौहार आ है। ऐसे में भोपाल सहित अन्य शहरों के लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। आज 10 मार्च को होलिका दहन है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि इस बार होली पर गुरु और शनि अपनी अपनी राशि में एक साथ रहेंगे।

गुरु अपनी राशि धनु और शनि अपनी राशि मकर में रहेंगे। वहीं होली पर पारिजात, वेशि और बुधादित्य योग भी बन रहा है। साथ ही होली पर इस बार गजकेशरी, सर्वार्थ सिद्धियोग और जय योग का भी संयोग बना है जो बहुत शुभ है। इन योगों के बनने से कई राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं..जानिए कौन सी हैं वे राशी साथ ही क्या करने होंगे उपाय…..

Aaj Ka Rashifal 8 March 2020
IMAGE CREDIT: patrika

मेष राशि

होली पर बन रहे इस विशेष संयोग से मेष राशि वालों को काफी लाभ होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा का इजाफा होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रहने वाली संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। पर्यटन की संभावना है। भाग्य 75% साथ देगा। अगर ये अपने लक्ष्‍य पर ध्यान देते हैं तो फायदे में रहेंगे। साथ ही जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। अगर इस राशि के लोग गणेशजी को मिश्री का भोग लगाएंगे तो शुभ होगा।

Aaj ka rashifal 23 February : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालो को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

मिथुन राशि

इन राशि के जातकों का स्वामी उच्च रहेगा, जिसके चलते इनको धन की प्राप्ति होगी। साथ ही सफलता भी मिलेगी। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। अगर ये शिवलिंग पर दूध चढ़ाएंगे तो शुभ होगा।

Aaj ka rashifal 20 February : आज है सिद्ध योग, वृश्चिक और कुम्भ वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

कन्या राशि

इस राशि के लोगों के लिए लाभ के आसार बन सकते हैं। इनको अपने परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही इनके धार्मिक कार्यों में शामिल होने के योग बन सकते हैं। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। लगनशीलता एवं परिश्रम से आप सफलता के शिखर तक पहुंच सकेंगे। मित्रों के साथ पार्टी, पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। भाग्य 82% तक साथ देगा। इस राशि के जातक अगर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगे तो शुभ होगा।

rashifalaaa.jpg
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त : नौ मार्च को
शाम 6.22 बजे से रात 8.49 बजे
भद्रा पूंछ : सुबह 9.50 से 10.50
भद्रा मुख : सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.32 बजे तक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो