script5 साल बाद होने जा रहा ऐसा, पलट जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, लग सकती है लॉटरी | aaj ka rashifal daily horoscope astrology today 11 october 2019 | Patrika News
भोपाल

5 साल बाद होने जा रहा ऐसा, पलट जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, लग सकती है लॉटरी

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन……

भोपालOct 11, 2019 / 11:57 am

Ashtha Awasthi

भोपाल। 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार को कुछ राशियों के लिए दिन काफा अच्छा रहने वाला है। ज्योतिष जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन सूर्य-चंद्रमा की स्थिति शुभ है, जिसके चलते तीन राशि धनु, मीन और तुला राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

Aaj ka rashifal 10 October : ग्रहों की बदलती चाल आज इन तीन राशि वालों को कराएगी लाभ, जानिए आपका राशिफल

धनु राशि

आकस्मिक धन खर्च की संभावना है। मित्रों से मुलाकात होगी, मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहना वाला है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है।

rashifal : सिंह राशि वालों का आज किस्मत देगी भरपूर साथ, साहस और बुद्धि होंगे चरम पर, ये रहें जरा संभलकर

मीन राशि

आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी रखें। दिन पूरी तरह से आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है। आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन अशांत रह सकता है, परंतु मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। कई चीजों में सफलता के संकेत दिख रहे हैं।

Aaj ka rashifal 07 October : आज का दिन धनु और मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

तुला राशि

करिअर के मोर्चे पर उन बदलावों को करने का सही वक़्त है, जिनके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे हैं। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। मित्रों-स्वजनों से भेंट मुलाकात होगी। दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद को टालकर चर्चा का आनंद ले सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो