scriptमिथुन राशि वाले हो जाए सावधान, बाकी इन 3 राशियों के लिए दिन हो सकता है भाग्यशाली | aaj ka rashifal daily horoscope astrology today 13 september 2019 | Patrika News
भोपाल

मिथुन राशि वाले हो जाए सावधान, बाकी इन 3 राशियों के लिए दिन हो सकता है भाग्यशाली

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

भोपालSep 13, 2019 / 03:09 pm

Ashtha Awasthi

rashi_parivartan_1549450904.jpg

aaj ka rashifal in hindi

भोपाल। 13 सितंबर दिन शुक्रवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदयातिथि चतुर्दशी है। पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि चतुर्दशी तिथि सुबह सात बजकर 35 मिनट पर लग चुकी है। आज भाद्रपद महीने की पूर्णिमा है और भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से सोलह दिवसीय श्राद्धपक्ष की शुरूआत हो जाती है। माना जाता है कि 16 दिनों तक पितरगण पृथ्वी पर आते हैं। इन सभी योगों के बनने से कई राशियों पर भी इनका प्रभाव पड़ेगा। जानिए कौन सी हैं वे राशियां…..

Rashifal

वृषभ राशि

आज के दिन सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। जो काम सहज ही निपट सकते हैं, उनको करने के लिए पूरी ताकत लगाना पड़ेगी। किसी चीज से समझोता करना पड़ सकता है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। बादामी रंग के प्रयोग से ज्यादा लाभ होगा।

मिथुन राशि

कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे। जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने से सुकून मिलेगा। भवन की मरम्मत में धन लगेगा। पारिवारिक लोगों से नजदीकिया बढ़ेगी। आजीविका के साधनों में कमी आ सकती है। संचित धन खर्च होगा।

aaj ka rashifal in hindi

सिंह राशि

उन्नती के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेगा। यात्रा निरस्त हो सकती है। अपने चंचल स्वभाव से सबको खुश रखेंगे। अपने से बड़ों की बातों को सुने उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।

तुला राशि

किसी अनजान से संबंध स्थापित होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है। पद में वृद्धि के योग बन रहे है। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ को अर्जित करेंगे। विशिष्ठ लोगों से मुलाकात से आत्मविश्वास में वृद्दि होगी। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा। किसी से दुश्मनी हो सकती है। प्रेम प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे।

Home / Bhopal / मिथुन राशि वाले हो जाए सावधान, बाकी इन 3 राशियों के लिए दिन हो सकता है भाग्यशाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो