scriptसूर्य का कन्या राशि में प्रवेश, इस 1 राशि के खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे, मिल सकती है नई नौकरी | aaj ka rashifal daily horoscope astrology today 18 september 2019 | Patrika News
भोपाल

सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश, इस 1 राशि के खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे, मिल सकती है नई नौकरी

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

भोपालSep 18, 2019 / 11:30 am

Ashtha Awasthi

भोपाल। भगवान सूर्य कन्या राशि में प्रवेश ले चुके हैं। पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि अब सूर्य कन्या राशि में सूर्य 17 अक्टूबर की मध्य रात्रि 1 बजकर 2 मिनट तक विराजमान रहेंगे, उसके बाद अपनी नीच संज्ञक राशि तुला में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के अपनी राशि बदलने का प्रभाव लगभग सभी राशियों में दिखेगा लेकिन कन्या राशि वाले लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। जानिए क्या होगा आपकी राशि में असर….

Rashifal

मेष राशि

धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

वृषभ राशि

लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय महनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।

मिथुन राशि

कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते है पर करते कितना है। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

Aaj ka rashifal 11 September: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन तीन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, जानिए आपका राशिफल

कर्क राशि

क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे है। शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

सिंह राशि

आप दुसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि

जो करना चाहिए वो ही करिए। फालतू समय बर्बाद न करें। दुसरों की सीख के मुताबिक चलें। आपको सारे काम हो जाएंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा।

तुला राशि

अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं। पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है। दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है। कर्म करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव है।

वृश्चिक राशि

संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।

धनु राशि

जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनेतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

मकर राशि

संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

कुंभ राशि

दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

मीन राशि

कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

Home / Bhopal / सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश, इस 1 राशि के खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे, मिल सकती है नई नौकरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो