scriptकर्क राशि में हो रहा चंद्रमा का संचार, सूर्य से भी तेज तमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत | aaj ka rashifal daily horoscope astrology today 23 september 2019 | Patrika News
भोपाल

कर्क राशि में हो रहा चंद्रमा का संचार, सूर्य से भी तेज तमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत

जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

भोपालSep 23, 2019 / 11:35 am

Ashtha Awasthi

भोपाल। 23 सितंबर दिन सोमवार को कई राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार कर्क राशि में हो रहा है। इससे दोपहर बाद कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां…..

rashifal011.jpg

मिथुन राशि

आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। किसी को अपने मन की बात न बताएं लोग आप का मजाक बना सकते है। फिजूल खर्च बड़ेगा। व्यर्थ की चिंता छोड़कर प्रसन्न रहें। बहुत सोचते रहने के कारण स्वास्थ कमजोर रहेगा। व्यवसाय स्थल पर तनाव रहेगा। विवाह चर्चाएं सफल होगी। बहनों की सहायता करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि

आय में वृद्धि केसे हो अभी यही ध्यान में रख कर अपना कार्य करें। करियर के प्रति सजग रहें। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेर बदल हो सकता हे। लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रस्सन होगा। पुराने रोग उभर सकते है। परिवार के समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।

Aaj ka rashifal 18 September: सूर्य ने किया राशि परिवर्तन जानिए, कन्या राशि में किया प्रवेश,जानिए आप पर क्या होगा प्रभाव
सिंह राशि

नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे है। पुराने लेन देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रीय होंगे। पारिवारिक कलह हो सकता है। रुका धन न आने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करे। संतान का स्वास्थ बिगड़ सकता है। विदेश जाना अभी विलंभ हो सकता है।
धनु राशि

संत समागम होगा। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सफल यात्रा हो सकती है। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। पेट से सम्बंधित समस्या होगी। आर्थिक आपके लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए किसी सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी कार्य में अड़चन डाल सकते है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ राशि

पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चकते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा। उत्साह में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते है तो सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है।

Home / Bhopal / कर्क राशि में हो रहा चंद्रमा का संचार, सूर्य से भी तेज तमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो