scriptआज खुल जाएगा इन 5 राशियों की बंद किस्मत का ताला, दौलत और शोहरत में होगी बढ़ोत्तरी | aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology today 23 july 2019 | Patrika News
भोपाल

आज खुल जाएगा इन 5 राशियों की बंद किस्मत का ताला, दौलत और शोहरत में होगी बढ़ोत्तरी

जानिए कैसा रहेगा इन पांच राशियों के लिए आज का दिन…..

भोपालJul 23, 2019 / 11:41 am

Ashtha Awasthi

aaj ka rashifal

aaj ka rashifal

भोपाल। 23 जुलाई दिन मंगलवार को पांच राशियों को डबल फायदा होने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति सेवरीयान नाम का योग बन रहा है। इस योग के बनने से वृष, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। पंडित जी बताते है कि श्रीवत्स नाम का शुभ योग भी बन रहा है। इसीलिए कई राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा और दिन अच्छे से बीतेगा। जानिए कैसा रहेगा आज का दिन…..

Rashifal

वृष राशि

यात्रादि से लाभ होगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे। कारोबार में उन्नती के अवसर मिलेंगे। सब को साथ में ले कर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें, कुसंगति हानिकर रहेगी। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी रखें। दिन पूरी तरह से आनंददायी रहेगा।

कर्क राशि

आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है। आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन अशांत रह सकता है, परंतु मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। कई चीजों में सफलता के संकेत दिख रहे हैं।

Rashifal

तुला राशि

कैरियर के मोर्चे पर उन बदलावों को करनेका सही वक़्त है, जिनके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे हैं। आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी। मित्रों-स्वजनों से भेंट मुलाकात होगी। दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद को टालकर चर्चा का आनंद ले सकते हैं।

मकर राशि

मित्रों से मुलाकात होगी, मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहना वाला है। आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है।

कुंभ राशि

गृहस्‍थ सुख मिलेगा, प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

Home / Bhopal / आज खुल जाएगा इन 5 राशियों की बंद किस्मत का ताला, दौलत और शोहरत में होगी बढ़ोत्तरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो