भोपाल

धमाकेदार एंट्री की तैयारी, सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान…। मध्यप्रदेश की नई कार्यकारिणी भी हो रही है तैयार…।

भोपालFeb 04, 2023 / 03:23 pm

Manish Gite

भोपाल। पिछले 9 सालों के भीतर दिल्ली और पंजाब में बहुमत से सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) अब राष्ट्रीय पार्टी बनकर सामने आई है। 9 माह बाद होने वाले मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी उतरने का ऐलान कर दिया है। केजरीवाल (arvind kejriwal) की पार्टी मध्यप्रदेश में पूरे दमखम के साथ सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है।

दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने वाली केजरीवाल की पार्टी ने हाल ही में गुजरात चुनाव में भी टेंशन बढ़ा दी थी, हालांकि गुजरात में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। अब आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करने का ऐलान किया है। इससे मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को टेंशन हो सकता है।

 

 

आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव डा. संदीप पाठक ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह ऐलान किया है। डॉ. पाठक ने कहा है कि पार्टी उधार लेकर लोगों को बांटने के पक्ष में नहीं है, लेकिन सरकारी योजनाओं का लाभ देने में कोई नुकसान नहीं है। मध्यप्रदेश में यह प्रयोग होगा।

दिल्ली में निशुल्क शिक्षा और पुलिस वालों के लिए इलाज की योजना लागू है। यही प्रयोग अब मध्यप्रदेश में भी होगा। आम आदमी पार्टी के नेता डा. पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी मध्यप्रेदश में मेंबरशिप ड्राइव शुरू करने वाली है। यह मेंबरशिप फोन के जरिए मिस्ड कॉल के जरिए होगी।

मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल पर डा. पाठक ने कहा कि जनता को यह जानने का हक है कि उसका मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तगत मत है कि चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार होना चाहिए। डा. पाठक ने मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) की कार्यकारिणी भंग करने के सवाल पर कहा कि एक डेढ़ माह में कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8hwrbt

मध्यप्रदेश में सक्रिय हुई आप

आम आदमी पार्टी की केंद्रीय टीम ने इन दिनों मध्यप्रदेश में डेरा डाल लिया है। मानस भवन में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है। यहां सभी जिलों से कार्यकर्ता एकत्र होंगे।

 

एमपी में हो चुकी है एंट्री

कुछ माह पहले मध्यप्रदेश में हुए नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। सिंगरौली में तो पार्टी का एक महापौर भी बना है। यहां से आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल महापौर बनी थी। इसके अलावा कई पार्षद भी चुने गए थे।

 

कौन है डा. संदीप पाठक

छत्तीसगढ़ के बटाहा गांव में जन्मे संदीप पाठक आईआईटी के पूर्व सहायक प्रोफेसर हैं। पाठक आक्सफोर्ड और कैंब्रिज से शिक्षा प्राप्त की है। आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने में डा. पाठक की अहम भूमिका मानी जाती है। गुजरात विधानसभा के दौरान भी डा. पाठक प्रभारी थे। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 13 फीसदी वोट हासिल किए थे।

 

यह भी पढ़ेंः

‘सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, पीएम पद के उम्मीदवार होंगे केजरीवाल’

Hindi News / Bhopal / धमाकेदार एंट्री की तैयारी, सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.