8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, पीएम पद के उम्मीदवार होंगे केजरीवाल’

दिल्ली से आए नेताओं ने बताई रणनीति, सिसौदिया पर की गई कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल...>
less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Gite

Aug 22, 2022

kejriwal.png

इंदौर। मनीष सिसौदिया (manish sisodia) मिनिस्टर हैं। लुकआउट नोटिस उसे दिया जाता है, जिस पर अंदेशा हो कि वह देश छोड़कर भाग जाएगा। सरकार को लगता है कि एक डिप्टी सीएम ऐसा करेगा। इस नोटिस का मतलब केवल प्रताड़ना देना और डराना है। इससे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। सीएम कार्यालय पर भी कार्रवाई की गई। जबसे भाजपा सरकार है, तबसे छापामार कार्रवाई चल रही है। जनता देख रही है। हमारी पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) मॉडल ऑफ गवर्नेंस हैं। जनता उन्हें पसंद करती है। वे 2024 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मप्र में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी और बिजवासन दिल्ली से विधायक भूपेंद्रसिंह जून व प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने कही। पार्टी नेता रविवार को संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में आए थे। माई मंगेशकर सभागृह में हुए सम्मेलन में संगठन विस्तार की रणनीति बनाई गई। नेताओं ने कहा, विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ. पीयूष जोशी, हेमंत जोशी आदि मौजूद थे।

प्रदेश में बनाएंगे सरकार

दिल्ली से आए प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने बताया कि हमारी पार्टी फंड में विश्वास नहीं रखती है। दिल्ली और पंजाब में हमारे उम्मीदवार छोटा-मोटा काम करते थे। वे लोग विधायक बने। जनता हमारे साथ है। नगरीय चुनाव में जिस तरह प्रदेश में हमें प्रतिसाद मिला है। उससे साफ है कि पार्टी तीसरा विकल्प बन सकती है। जनता को भाजपा-कांग्रेस पर भरोसा नहीं रहा। विधानसभा चुनाव में जनता का सर्मथन मिलेगा और हम सरकार बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामना एक ही व्यक्ति कर सकता है और वे अरविंद केजरीवाल हैं।