27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आश्रम-3 की शूटिंग शुरु, बॉबी देओल समेत स्टार कास्ट भोपाल पहुंचे, इन जगहों पर होगा शूट

बॉबी देओल अभिनीत सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम के तीसरे भाग की शूटिंग मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार से शुरू हो रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 Oct 2021, 4:00 PM IST

News

आश्रम-3 की शूटिंग शुरु, बॉबी देओल समेत स्टार कास्ट भोपाल पहुंचे, इन जगहों पर होगा शूट

भोपाल. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अभिनीत सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम के तीसरे भाग की शूटिंग मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार से शुरू हो रही है। शूट के लिए अन्य स्टार कास्ट के साथ साथ अभिनेता बॉबी देओल राजधानी भोपाल पहुंच चुके हैं। हालांकि, बुधवार को बॉबी का कोई शूट प्लान नहीं है। शूटिंग भोपाल की कई लोकेशन पर की जाएगी। इनमें एमबीएम कॉलेज का बॉटनी डिपार्टमेंट है, जिसे फिल्म मे कोर्ट रूम दिखाया जाएगा। इसके अलावा इकबाल मैदान, कलियासोत और आसपास के गांवों में सीन शूट होंगे। खास बात ये है कि, प्रकाश झा द्वारा निर्देशित आश्रम-3 के तीसरे पार्ट का नाम बदला जा रहा है। इसे अब 'धर्मक्षेत्र' नाम से प्रदर्शित किया जाएगा।

आपको बता दें कि, आश्रम-3 वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में करीब 2 महीने तक चलेगी। इसके लिए अभिनेता बॉबी देओल समेत अन्य स्टॉफ मंगलवार को भोपाल पहुंच चुका है। इसके अलावा एक्टर दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, प्रीति सूद, त्रिधा चौधरी, अनुरिता झा आदि भी शूटिंग के लिए आ चुके हैं।

पढ़ें ये खास खबर- MP में शुरु हो रही है OMG-2 की शूटिंग, इन स्पॉट्स पर होगा अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी का शूट


बॉटनी-जुलॉजी डिपार्टमेंट को कोर्ट में बदला

वेब सीरीज की शूटिंग के शुरुआती दिनों में मुख्य शूट एमवीएम कॉलेज में किया जाएगा। कॉलेज के बॉटनी और जुलॉजी डिपार्टमेंट को सीरीज में कोर्ट रूम दिखाया जाएगा। यहां पर लोगों के बैठने के लिए बेंच, कठघरे और जज की बेंच-चेयर है। इस जगह पर बॉबी देओल का सीन भी शूट किया जाएगा।

एक सप्ताह में दूसरी बार लगी प्लास्टिक गोडाउन में आग, देखें Video