आपको बता दें कि, उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में अभिनेता अक्षय कुमार पर कुछ शॉट फिल्माए जाएंगे। इसके लिए प्री प्रोडक्शन टीम ने काम शुरू कर दिया है। महाकाल मंदिर, रामघाट, कालभैरव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर कहानी के हिसाब से लोकेशन फाइनल हो चुकी है। महाकालेश्वर मंदिर सहित संतों के अलग-अलग अखाड़े और शहर के विभिन्न जगहों पर फिल्म के लिए लोकेशन सिलेक्ट कर ली गई है। फिल्म से जुड़े मुख्य किरदारों में एक्टर अक्षय कुमार के साथ साथ, पंकज त्रिपाठी, समेत अन्य कलाकार उज्जैन आ जाएंगे।