scriptमिलावटी बीज और खाद बेचने वालों पर हुई बड़ी कार्रवाई, 20 लोगों पर केस दर्ज | Action against 20 sellers who selling adulterated seeds | Patrika News
भोपाल

मिलावटी बीज और खाद बेचने वालों पर हुई बड़ी कार्रवाई, 20 लोगों पर केस दर्ज

कृषि विभाग ने शुरू किया है शुद्ध के खिलाफ युद्ध अभियान

भोपालNov 19, 2019 / 04:50 pm

Muneshwar Kumar

80.jpg

भोपाल/ मध्यप्रदेश में दूध और मावे के बाद अब मिलावटी बीज और खाद की बिक्री हो रही है। किसानों को सही खाद और बीज मिले इसके लिए सरकार ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान शुरू किया है। इसके तहत कृषि विभाग के अधिकारी लगातार खाद और बीज की बिक्री करने वाले स्टोरों पर छापेमारी कर रहे हैं। इसे लेकर अब बड़ी कार्रवाई हुई है।
पूरे प्रदेश में मध्यप्रदेश के कई जिलों में खाद और बीज की बिक्री करने वाले दुकान और गोदामों की जांच की गई। जिसमें कई जगहों पर गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद कुछ बीस लोगों के खिलाफ प्रशासन ने मुकदमा दर्ज किया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि अभियान की शुरुआत के तीन दिनों में विभागीय जांच दलों ने 730 निर्माताओं, विक्रेताओं और गोदामों का निरीक्षण कर 634 नमूने एकत्रित किए हैं।
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7_%E0%A4%95%E0%A5%87_%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F_%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

20 के खिलाफ केस दर्ज
जांच के बाद 88 बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही 20 दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनके यहां से जो सैंपल लिए गए थे, उनमें गड़बड़ियां पाई गई हैं। कृषि विभाग का कहना है कि किसानों को गुणवत्ता पूर्ण खाद और बीज दिलाने के मकसद से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 15 नवंबर से शुरू हुआ है 30 नवंबर तक जारी रहेगा। क्योंकि इसी दौरान रबी फसलों की बुआई होती है।
https://twitter.com/JansamparkMP/status/1196437004751257601?ref_src=twsrc%5Etfw
किसानों को जागरूक भी कर रही सरकार
शुद्ध के लिए युद्ध को लेकर सरकार किसानों को जागरूक भी कर रही है। इसके साथ खाद और बीज की बिक्री करने वाले विक्रेताओं से भी सहयोग मांग रही है कि ऐसा नहीं करें। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि इस अभियान का समर्थन व्यापारी भी कर रहे हैं। वे लोग अपनी दुकान पर भी शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के पोस्टर लगा लिए हैं।
गातार चल रही है कार्रवाई
मिलावटी खाद और बीज की बिक्री को रोकने के लिए गठित टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई की तस्वीरें कृषि मंत्री सचिन यादव अपने ट्विटर पर भी शेयर करते हैं। सरकार के फैसले के बाद से लिए टीम लगातार उन दुकानों की जांच कर रही हैं, जहां बीज बिक रही है। मंत्री ने स्पष्ट किया है कि अगर इसके बावजूद लोग मिलावटी चीजों की बिक्री करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो