scriptराजधानी की सफाई व्यवस्था ठप्प, हकीकत हैरान कर देने वाली | after ending of cleanliness survey of bhopal, now the situation is.... | Patrika News
भोपाल

राजधानी की सफाई व्यवस्था ठप्प, हकीकत हैरान कर देने वाली

सर्वे खत्म होते सुस्त पड़ा अमला… जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

भोपालMar 23, 2018 / 08:35 pm

शकील खान

dustbeen

भोपाल। शहर में स्वच्छता अभियान के तहत जोरों से चल रहा काम शिथिल पड़ गया है। वाहनों की आवाजाही तो हो रही है लेकिन कई स्थानों से दोपहर तक कचरा नहीं हटाया जाता। वाहनों पर लगे स्पीकर से जो स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा था वह भी ठंडा पड़ गया। सर्वेक्षण तक ये काम जोरों पर चला। इसके खत्म होते ही हालात फिर से बिगडऩे लगे हैं।

सफाई में शहर को नंबर वन बनाने को लेकर निगम ने मुहिम चलाई हैं। इसके लिए निगम ने पूरे अमले को इसमें जुटाया था। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आई टीम को साफ सफाई दिखाने निगम ने अपना पूरा जोर लगा दिया। लेकिन अब कई स्थानों पर व्यवस्था सुस्त हो गई। स्थिति ये है दोपहर तक कचरे को उठाना नहीं जा रहा है।

अब नहीं गूंज रहा संदेश

कुछ दिन पहले तक निगम के वाहन स्वच्छता का संदेश भी दे रहे है। सर्वेक्षण खत्म होते ही ये भी शांत हो गया है। इसकी जगह अब निगम के वाहन टैक्स वसूली का ऐलान करते नजर आ रहे हैं।

कर्मचारियों की उपस्थिति पत्रक के साथ ही आईसीटी तकनीकी से उन्हें भुगतान से जुड़े दस्तावेज- स्पॉट फाइन से जुड़े आंकड़े व दस्तावेज।

दोपहर तक लगे थे ढेर
शुक्रवार को अशोका गार्डन के दशहरा मैदान के पास दोपहर तक कचरे के ढेर लगे थे। यहां किक्रेट मैच के चलते कचरा कलेशन का काम टंकी के शिफ्ट कर दिया गया है।

शिकायतों में सफाई से जुड़े मामले सबसे ज्यादा

जनसमस्याओं को लेकर पत्रिका को लेकर लोगों ने अपनी कई समस्याएं बताई। इनमें सबसे ज्यादा मामले सफाई से जुड़े हैं। इन शिकायतों में लोगों ने बताया कि सफाई अभियान के बाद भी कॉलोनियों में कोई खास फर्क नहीं पड़ा अब भी कई स्थानों पर ढेर लगे हैं।

ये रहा स्वच्छता सर्वेक्षण में

केंद्र द्वारा तय जांच एजेंसी कार्वी के दो सदस्य स्वच्छता को परख रहे दस्तावेजों मेंभोपाल स्वच्छ सर्वेक्षण के शुरुआती 1400 अंकों के पेपर का नगर निगम ने 1.68 लाख पन्नों में जवाब तैयार किया। टीम ने सर्वेक्षण के दौरान निगम से कई सवालों के जवाब मांगे।

टीम ने सर्वेक्षण के दौरान मांगे इन सवालों के जवाब जैविक कचरे की स्थलीय कंपोस्टिंग, थोक कचरा जनरेटर की सूची, साइट प्रोसेसिंग से जुड़े दस्तावेज- वार्डवार व्यवसायिक क्षेत्र और वहां दिन में दो बार और रात को एक बार लगने वाली झाडू संबंधित दस्तावेज- सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का बायोमेट्रिक पूरे तीन माह का हिसाब।

वाहनों और कर्मचारियों की उपस्थिति से जुड़ी बीते तीन माह की लॉग बुक- आउटसोर्स कर्मचारियों का अक्टूबर 2017 से पहले का पूरा

ऐसा नहीं है। स्वच्छता अभियान के तहत शहर में काम चल रहा है। शहर में सभी स्थानों पर पहले की तरफ मुस्तैदी से काम किया जा रहा है। अगर कहीं कमी है तो उसमें सुधार कराया जाएगा।
-हरीश गुप्ता, प्रवक्त ननि

शहर की नवनिर्मित कॉलोनियों के हाल खराब, नहीं हुई सुनवाई

सफाई के मामले में मुख्य सड़क से लगे हिस्से और पॉश कॉलोनियों में तो काम किया गया लेकिन नवनिर्मित इलाकों में बुरे हाल है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से लेकर निगम अफसरों और जनप्रतिनिधियों को कई शिकायतें की जा चुकी हैं मगर सुनवाई नहीं हुई।

ये मिले हाल

रेलवे स्टेशन के पास सड़क किनारे कचरे का कंटेनर तो रखा था लेकिन कचरा नहीं उठाया गया। इसके आसपास भी ढेर लगे थे। आसपास न तो कोई कर्मचारी नजर आया और न ही इसे हटाने के लिए कोई वाहन।

पुष्पा नगर

पुष्पा नगर 80 फीट रोड गली नंबर 2 में बड़ा नाला है जिसमें बहुत गंदगी और कचरा जमा है इसकी सफाई नहीं हुई। आसपास बड़ी आबादी है। इसे लेकर लोग शिकायत दर्ज करा चुके हैं। फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ। लोगों के मुताबिक यहां मच्छर पनप रहे हैं।

अयोध्या नगर

अयोध्या नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कचरा उठाने कोई नहीं पहुंच रहा। यहां कचरे के ढेर लगे हैं। आवारा मवेशियों ने इसे फैला दिया। कचरा हटाने को लेकर रहवासियों ने जनप्रतिनिधियों और निगम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई मगर कोई फायदा नहीं हुआ।

Home / Bhopal / राजधानी की सफाई व्यवस्था ठप्प, हकीकत हैरान कर देने वाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो