
अब 14 जिलों में भारी बारिश का Alert, जारी हुई बिजली गिरने की चेतावनी
भोपाल. बीते 2 हफ्तों से मध्य प्रदेश में मानसून मेहरबान है। मोसम विभाग की मानें, तो इस पूरे महीने ही प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते नदी-नाले उफान पर आ गए। मौसम विभाग ने सोमवार फिर 3 सिस्टम सक्रीय रहने की वजह से सूबे के 14 जिलों में भारी बारिश, साथ ही अन्य जिलों में रिमझिम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के 5 संभागों के जिलों में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी भी जारी की गई है।
इसके अलावा मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी में ये भी कहा गया है कि, 25 सितंबर काे भी बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिसके असर से प्रदेश के अधिकतर इलाकों में सितंबर महीने के अंत तक मूसलाधार का सिलसिला जारी रहेगा।
इन जिलो में भारी बारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटों के लिये प्रदेश के 14 जिलों जिनमें अनूपपुर, उमरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, अलीराजपुर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 5 संभागों रीवा, शहडोल, होशंगबाद, इंदौर और उज्जैन में बिजली गिरने और चमकने की संभावना जाहिर करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर व ग्वालियर, चंबल, भोपाल व होशंगाबाद संभाग के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना जताई गई है।
25 सितंबर से एक और सिस्टम सक्रीय होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 23 सितंबर से भोपाल-इंदौर के साथ ग्वालियर और उज्जैन संभागों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, 25 सितंबर से नया सिस्टम सक्रीय होने पर पूरे महीने प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बीते 24 घंटों में कहां कितनी बारिश (मि.मी में)
खरगोन 9.8
जानलेवा लापरवाही का LIVE VIDEO
Updated on:
20 Sept 2021 03:28 pm
Published on:
20 Sept 2021 03:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
