22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP सांसद की फिसली जुबान : बोलना था पाकिस्तान, पर बोले- ‘भारतीय सैनिकों के सिर काटकर ले गई अमेरिकी सेना’

भारतीय सैनिकों का सिर काटकर ले जाने पर पाकिस्तानी सैना को इसका जिम्मेदार बताने के बजाय भाजपा सांसद छतर सिंह दरबार ने अमेरिकी सैनिकों को इसका जिम्मेदार बता दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 Sep 2021, 8:11 PM IST

News

BJP सांसद की फिसली जुबान : बोलना था पाकिस्तान, पर बोले- 'भारतीय सैनिकों के सिर काटकर ले गई अमेरिकी सेना'

धार. अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के धार से सांसद छतर सिंह दरबार एक बार फिर अपने बयान के कारण चर्चा का विषय बन गए हैं। बता दें कि, शनिवार को उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाषण देते हुए आतंकवाद के मुद्दे पर बात करते समय सांसद दरबार की जुबान फिसल गई। भारतीय सैनिकों का सिर काटकर ले जाने पर पाकिस्तानी सैना को इसका जिम्मेदार बताने के बजाय उन्होंने अमेरिकी सैना को इसका जिम्मेदार बता दिया।


खास बात ये है कि, कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों द्वारा उन्हें उनकी इस गलती का अहसास कराते हुए पाकिस्तान कहने को कहा भी गया, लेकिन इसके बावजूद भी वो बार बार अमेरिका को ही इसका जिम्मेदार बताते रहे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगा। कई लोगों ने तो सांसद के ज्ञान पर ही सवाल खड़े करने शुरु कर दिये। बता दें कि, उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों के लिए आयोजित कार्यक्रम धार के शासकीय पीजी कालेज में आयोजित किया गया था। आयोजन में सांसद की ओर से 1 हजार हितग्राहियों को निशुल्क गैस कनेक्शन बांटा जाना था।

पढ़ें ये खास खबर- स्कूल जाने से पहले जान लें ये नियम, व्यवस्थाओंं को लेकर निर्देश जारी


पहले भी BMO पर गुस्सा उतार चुके हैं सांसद

उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में दत्ती गांव से विधायक राजवर्धन सिंह समेत जिले के आला अधिकारी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि सांसद छतरसिंह दरबार आए दिन किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहते हैं। दो दिन पहले ही कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के एक कार्यक्रम में उन्होंने मनावर के बीएमओ जीएस चौहान को मंच से ही खरी-खोटी सुनाते हुए कहा था कि, अगर वो आयोजन में आने से ले हुए हैं, तो योजन शुरु कैसे कर दिया गया। बता दें कि, उस आयोजन में सांसद छतरसिंह दरबार करीब 45 मिनट लेट पहुंचे थे। इसपर आयोजकों ने कार्यक्रम शुरु कर दिया था, तो सांसद ने इसपर नाराजगी जाहिर की थी।

पढ़ें ये खास खबर- शराबबंदी मामला : लक्षमण सिंह ने किया उमा भारती का समर्थन, कहा- लट्ठ लेकर चलूंगा साथ


मंच से लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कही ये बात

उज्जवला योजना के तहत हितग्राहियों को एक हजार गैस कनेक्शन देने पहुंचे सांसद छतर सिंह दरबार ने लोगों को संबोधित करते पाकिस्तान का मुद्दा छेड़ दिया। उन्होंने कहा कि, '20 सैनिकों के सिर काटकर ले गए थे अमेरिका के आतंकवादी और अमेरिका की सेना। जबरदस्ती…जबरदस्ती आ कर। तत्कालीन प्रधानमंत्री, तत्कालीन सरकार ने कई शक्तिशाली देशों से आग्रह किया कि, साब हमारे सिर वापस लौटवा दो, हमारी मदद करो। मदद करने की और सिर लौटाने की बात तो दूर, अमेरिका की मिलिट्री और आतंकवादियों ने हमारे सैनिकों के सिरों का फुटबॉल जैसा सुलूक किया और वीडियो वायरल करके हमें जलील भी किया।

सांसद यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे लोगों को याद दिलाते हुए ये भी कहा कि, 'आपको याद होगा, हमारा वायुसेना का अधिकारी पकड़ा गया था, अमेरिका में... अभिनंदन वहां फूल बरसाने नहीं गया था, अभिनंदन वहां मारने गया था। मिसाइल दागने गया था, तोप का गोला मारने गया था। पर किसी कारणवश वो पकड़ा गया। मैं वो देख रहा था, मोदी जी ने उस वक्त क्या किया था। मैं हाउस में उपस्थित था, उस समय मोदी जी किसी के सामने गिड़गिड़ाए नहीं कि, मेरे अभिनंदन को छुड़ाने में मदद कीजिये।'