
Dhar Wife Daughter Kidnapping, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Gemini)
Dhar Wife Daughter Kidnapping Case: मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर में एक विवाहिता और उसकी बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि 14 अक्टूबर को कुछ लोग जबरदस्ती घर में घुस आए और पत्नी व बच्ची को जबरदस्ती अपने साथ उठाकर ले गए। पीड़ित पति का कहना है कि आरोपी लाल रंग की कार से आए थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
मनावर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी और बच्ची को तलाश कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से उसके साथ रह रही थी। गत 14 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ घर पर था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उसकी पत्नी को अपने साथ ले जाने लगे।
शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने पत्नी को ले जाने से रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने उसे मारपीट की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद वे उसकी पत्नी और बच्ची को लाल रंग की चार पहिया गाड़ी में बैठाकर ले गए। घटना के बाद से शिकायतकर्ता को अपनी पत्नी और बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। उसने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और पत्नी व बच्ची की तलाश कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज चैक कर आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Updated on:
17 Oct 2026 09:26 pm
Published on:
17 Oct 2026 09:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
