28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Dhar / वायलिन-तबला जुगलबंदी ने समां बांधा, कैनवास पर वृद्धों के चित्र उकेरे

वायलिन-तबला जुगलबंदी ने समां बांधा, कैनवास पर वृद्धों के चित्र उकेरे

-श्रद्धालय वृद्धाश्रम में एक समग्र कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया धार. सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय श्रद्धालय वृद्धाश्रम में एक समग्र कल्याण…
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 5:24 PM IST

Dhar news

श्रद्धालय वृद्धाश्रम में एक समग्र कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया धार. सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय श्रद्धालय वृद्धाश्रम में एक समग्र कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में बालक राघव राज ने वायलिन पर तबले की ताल के साथ आकर्षक जुगलबंदी प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित वृद्धजन और युवकों को झूमने पर विवश कर दिया। संगीत महाविद्यालय के छात्रों ने डॉ. देशराज वशिष्ट की संगत में 10 से अधिक कलाकारों के साथ एकल व सामूहिक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों का क्रम शुरू होते ही पूरा वातावरण आस्था व श्रद्धा से परिपूर्ण हो गया। सभी वृद्धजन कलाकारों के साथ भजन गुनगुनाने लगे और कुछ ने स्वयं भी भजन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

रंगोली बनाई और भजन भी गाए

चित्रकला महाविद्यालय के 25 से अधिक छात्रों ने नवनीत लोकरे व दुर्गेश बिरथरे के मार्गदर्शन में वृद्धजनों से संवाद किया। इसके बाद उन्होंने चयनित वृद्धों को कैनवास पर उकेरा। पहली बार कैनवास पर अपना चित्र देखकर वृद्धों को किसी विशिष्ट सेलीब्रिटी जैसा अहसास हुआ। सभी कलाकारों को विशेष स्वल्पाहार के साथ उपहार में कलर सेट भेंट किए गए। आइटीआई के 20 छात्रों ने रंगोली बनाई और भजन भी गाए। इस कार्यक्रम में भोज शोध संस्थान द्वारा चयनित कलाकारों को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सत्कार अधिकारी, विभागीय अधिकारी और वृद्धजन विशेष रूप से उपस्थित थे। जानकारी श्रद्धालय वृद्धाश्रम की प्रबंधक विद्या गुंजाल ने दी।