धार जिले का दशकों पुराना रेल सपना हकीकत बनने के करीब पहुंच गया है। टीही से धार के बीच तैयार रेलखंड पर टीही, पीथमपुर, सागौर और धार स्टेशन बनाए गए हैं। नियमित यात्री ट्रेन शुरू होने से धार से इंदौर आने-जाने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं औद्योगिक नगरी पीथमपुर और धार के व्यापार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।