
bigg boss 18
Bigg Boss 18: बॉलीवुड से सुपरस्टार भाईजान सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 आज रात नौ बजे से टीवी पर दस्तक देगा। इस शो को एक बार फिर से सलमान खान ही होस्ट करने जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक प्रोमो खूब चर्चा बटोर रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश की माटी में जन्मे अनिरुद्धाचार्य महाराज भी नजर आ रहे हैं।
प्रोमो वीडियो में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज कंटेस्टेंट से पूछते नजर आ रहे हैं कि आप किस उद्देश्य से यहां पर आए हैं? उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि राजनीति के लोग बहुत लालची होते हैं। हमारा लालच ये होता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हमें जानें। इसके बाद बाबाजी ने पूछा कि आपकी शादी हो गई? उन्होंने जवाब दिया कि अभी तक नहीं हुई, मैं सलमान भाई से छोटा हूं।
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज मजाक में कहते हैं कि आप दोनों के लिए ही दो लड़कियां देखनी पड़ेंगी। एक आपके लिए और एक सलमान खाने के लिए। फिर अनिरुद्धाचार्य मजकियां अंदाज में कहते हैं कि मैं जो लाऊंगा, वह भागेगी नहीं। इस सलमान ने जवाब दिया कि हमें भागने वाली ही चाहिए।
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जन्म जबलपुर के रिंवझा में 28 सितंबर 1989 को हुआ था। साल 2006 में वह पढ़ाई करने के लिए वृंदावन आ गए थे। वह शुरुआत से ही अध्यात्म में रूचि रखते थे। इन दिनों सोशल मीडिया पर आए दिन उनके वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
Updated on:
06 Oct 2024 06:20 pm
Published on:
06 Oct 2024 06:18 pm

