scriptBreaking: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी बोलीं- मेरे बेटों ने मुझे घर से निकाल दिया | arjun singh family controversy latest news in hindi | Patrika News
भोपाल

Breaking: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी बोलीं- मेरे बेटों ने मुझे घर से निकाल दिया

Breaking: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी पहुंची कोर्ट, बोली- बेटे ने केरवा कोठी पर किया कब्जा, मुझे घर से निकाल

भोपालJun 19, 2018 / 02:13 pm

Manish Gite

kerwa kothi bhopal

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी बोलीं- मेरे बेटों ने मुझे घर से निकाल दिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह के परिवार का विवाद कोर्ट पहुंच गया है। उनकी पत्नी सरोज कुमारी (84) ने कोर्ट में आवेदन देकर घरेलू हिंसा समेत घर से बेदखल करने के आरोप लगाया है। सरोज कुमार ने इसके लिए अपने दोनों बेटों को जिम्मेदार ठहराया है।
गौरतलब है कि अर्जुन सिंह और सरोज कुमारे के दो पुत्र हैं। एक पुत्र मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) हैं। दूसरे पुत्र अभिमन्यू सिंह हैं, जो बैंगलोर में बिजनेस करते हैं।
दिल्ली में रहती हैं सरोज कुमारी

84 साल की सरोज सिंह मंगलवार दोपहर 12 बजे एनआरआई उद्योगपति सैम वर्मा और बेटी वीणा सिंह के साथ कोर्ट पहुंची थीं। सरोज सिंह आजकल अपने दोनों बेटे से अलग दिल्ली में रह रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी दिल्ली के ग्रेटर नोएडा स्थित अशोक वाटिका में रहती हैं। उन्होंने अपने दोनों बेटे अजय सिंह और अभिमन्यू सिंह पर आरोप लगाया है कि दोनों मेरे साथ घरेलू हिंसा करते हैं और मुझे मेरे मकान से ही निकाल दिया है। इस कारण मैं दिल्ली में रह रही हूं। उन्होंने मेरा भरण पोषण करने से भी इनकार कर दिया है, जिस कारण मुझे कोर्ट की शरण में आना पड़ा है।
kerwa kothi bhopal

कांग्रेस पार्टी को रखा ताक पर
मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की मां सरोज कुमारी ने कोर्ट में दिए आवेदन में कहा है कि मेरे पुत्र ने कांग्रेस पार्टी के उन्हीं उसूलों को ताक पर रखकर मुझे मेरे ही घर से निकाल दिया गया है जो महिलाओं का संरक्षण एवं असहाय व्यक्तियों के लिए हमेशा काम करती रही है।

मेरे बेटे से मेरा घर दिलवाओ
सरोज कुमारी ने कोर्ट से कहा है कि अजय सिंह ने भोपाल स्थित कोरवा कोठी पर कब्जा कर लिया है। अजय सिंह को उक्त निवास से पृथक कर मुझे मेरा निवास में रहने के आदेश दिए जाएं। क्योंकि मुझे मेरा निवास होने के बावजूद इधर-उधर रहना पड़ रहा है।

kerwa kothi bhopal

Home / Bhopal / Breaking: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी बोलीं- मेरे बेटों ने मुझे घर से निकाल दिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो