scriptशिवराज सरकार की नाक में दम करेंगे अरविंद केजरीवाल, चुनाव 2018 का करेंगे शंखनाद | Arvind Kejriwal to address a rally in Bhopal on 5 november | Patrika News
भोपाल

शिवराज सरकार की नाक में दम करेंगे अरविंद केजरीवाल, चुनाव 2018 का करेंगे शंखनाद

मोदी सरकार के प्रखर विरोधी अरविंद केजरीवाल 5 नवंबर को भेल दशहरा मैदान में बड़ी जनसभा करने वाले हैं, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों को एकत्र किया…।

भोपालNov 04, 2017 / 01:26 pm

Manish Gite

arvind kejriwal

Arvind Kejriwal,rally,Bhopal rally,5 november 2017,address,Kejriwal rally in Bhopal

 

भोपाल। मोदी सरकार के प्रखर विरोधी अरविंद केजरीवाल अब मध्यप्रदेश में घुसपैठ करने वाले हैं। वे मध्यप्रदेश के ढाई लाख संविदा कर्मचारी, 24 हजार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी और एक लाख 80 हजार शिक्षाकर्मी समेत दिहाड़ी, ठेका श्रमिकों के बहाने शिवराज सरकार को घेरने आ रहे हैं। 5 नवंबर को राजधानी के भेल दशहरा मैदान में वे एक बड़ी जनसभा करने वाले हैं, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों को एकत्र किया जा रहा है।

 

आम आदमी पार्टी अब मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश में 2018 होने जा रहे इलेक्शन में पूरे दमखम के साथ उतरने के मूड में है। आम आदमी पार्टी (आप) के मध्यप्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल के मुताबिक मध्यप्रदेश में इस वक्त 2,66,072 संविदा कर्मचारी हैं, जिन्हें कम वेतन दिया जा रहा है। इसी प्रकार 24 हजार दैनिक वेतनभोगी और एक लाख 80 हजार शिक्षाकर्मियों को भी कम वेतन दिया जा रहा है। इसी प्रकार अतिथि शिक्षकों को मजदूरों से भी कम वेतन दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार न 36 हजार 535 संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। सरकार खुलेआम कर्मचारियों का शोषण कर रही है। जो भी अपने हक की आवाज उठाता है उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है। आम आदमी पार्टी इन्हीं शोषित वर्ग के लिए संघर्ष करेगी।

 

अग्रवाल ने बताया कि जिस प्रकार दिल्ली की सरकार ने दिहाड़ी और ठेका कर्मचारियों को सुविधाएं दी हैं, उसी प्रकार की सुविधाएं मध्यप्रदेश में दी जाए,उसकी मांग उठाई जाएगी। इस संबंध में 11 सूत्रीय मांग पत्र राज्य सरकार को सौंपा जाएगा।

 

230 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना
सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की मध्यप्रदेश में इस दस्तक से माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना पर काम कर रही है। इसी सिलसिले में अरविंद केजरीवाल भोपाल में चुनावी बिगुल बजा सकते हैं।

 

शिवराज सरकार की नाग में दम कर सकती है आप
आम आदमी पार्टी को हाल ही में दिल्ली की बवाना विधानसभा सीट पर जीत मिलने से उसे बूस्ट मिला है। इसी से उत्साहित होकर पार्टी अब हिन्दी भाषी राज्यों में घुसपैठ की योजना पर काम कर रही है। हालांकि दिल्ली के बाहर कहीं भी आम आदमी पार्टी का प्रभाव नहीं है, फिर भी यह पार्टी मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार की नाक में दम कर सकती है।

 

एक लाख लोगों को एकत्र करने का लक्ष्य
सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल 5 नवंबर को होने वाली जनसभा में कार्यकर्ताओं को सभा संथल पर एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।


मध्यप्रदेश के रास्ते गुजरात में होगी घुसपैठ
सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी के मुखर विरोधी अरविंद केजरीवाल की यह पार्टी मोदी सरकार को घेरने के लिए मध्यप्रदेश के रास्ते गुजरात में प्रवेश करने के मूड में लगती है। आम आदमी पार्टी ने गोपनीय ठंग से दूसरे राज्यों में पैठ जमाने की रणनीति बनाई है। भोपाल में जनसभा इसी कड़ा का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है।

 

मध्यप्रदेश में तीसरी पार्टी बन सकती है आप
माना जा रहा है कि आम आदमी की नजर मध्यप्रदेश में तीसरी पार्टी बनने की है। अभी भाजपा और कांग्रेस ही बड़ी पार्टी हैं। बसपा नगण्य है। इसलिए पार्टी की मंशा प्रदेश में तीसरी पार्टी के रूप में अपने आप को स्थापित करने की है।

 

बूथ स्तर की तैयारी के निर्देश
आप कार्यकर्ताओं के मुताबिक मध्यप्रदेश में 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पार्टी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। इसके अलावा बूथ स्तर पर आप कार्यकर्ताओं को तैयारी के लिए भी कहा गया है।


तो 230 सीटों पर उतरेंगे उम्मीदवार
सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की तैयारी मध्यप्रदेश में 2018 चुनाव में 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की है। पांच नवंबर को भोपाल में होने वाली अरविंद केजरीवाल की सभा से यह स्थिति भी क्लीयर हो जाएगी।

भोपाल गैंग रेप के खिलाफ आप का प्रदर्शन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए यूपीएससी छात्रा के साथ गैंग रेप की घटना से सभी वर्ग आक्रोशित हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि कल भोपाल में होने वाली अरविंद केजरीवाल की जनसभा में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया जाएगा।
https://twitter.com/hashtag/RapeCapitalBhopal?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Bhopal / शिवराज सरकार की नाक में दम करेंगे अरविंद केजरीवाल, चुनाव 2018 का करेंगे शंखनाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो