scriptBREAKING: सीएम हाउस के पास 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ीं महिला, ऊंचाई से गिरी, देखें VIDEO | asha worker protest against shivraj govt election 2018 news | Patrika News
भोपाल

BREAKING: सीएम हाउस के पास 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ीं महिला, ऊंचाई से गिरी, देखें VIDEO

BREAKING: सीएम हाउस के पास 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ीं महिला, ऊंचाई से गिरी, देखें VIDEO

भोपालOct 03, 2018 / 04:43 pm

Manish Gite

PROTEST

सीएम हाउस के पास टॉवर पर चढ़ीं तीन महिलाएं 100 फीट ऊंचाई से गिरी, देखें VIDEO

भोपाल। मध्यप्रदेश की ऊषा-आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दोपहर में जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान उनका प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान दो महिलाएं करीब सौ फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई। पुलिस बल ने जब उन्हें उतारने का प्रयास किया तो संतुलन बिगड़ जाने के कारण वे काफी ऊंचाई से जमीन पर गिर गई। इसके बाद गुस्साई महिलाओं ने पुलिस कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी।

आशा कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन सीएम हाउस के पास स्थित पॉलिटेक्निक चौराहे पर चल रहा है। अपनी मांगों के लिए मंगलवार रात को ही सैकड़ों महिलाएं मुख्यमंत्री निवास के पास जमा हो गई थीं। बुधवार को सुबह से ही यह महिलाएं नारेबाजी कर रही थीं। आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि समान वेतनमान व सुविधा की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ लम्बे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं, पर हमारी मांग पूरी नहीं की जा रही है।
PROTEST

टॉवर से गिरी दो महिलाएं, पुलिसकर्मी भी घायल
प्रदर्शन के दौरान इनमें से कुछ महिलाएं नारेबाजी करते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्थित एक टॉवर पर चढ़ गई। पुलिस बल महिलाओं को उतारने के लिए टावर पर चढ़ा, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ जाने से दो-तीन लोग अचानक गिर गए। इसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना में आषा-उषा कार्यकर्ताओं के साथ एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। बाद में इन्हें अस्पताल ले जाया गया।

 

PROTEST
ये लगाए आरोप
आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को हर तरफ से सरकार लाभ देती है। लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को उनके काम के बदले उन्हें प्रोत्साहन व नाममात्र का वेतनमान दिया जाता है। सरकार द्वारा कोई सुविधा नहीं दी जाती। सरकार व विभाग आशा कार्यकर्ताओं शोषण कर रही है।
खुले आसमान में बितानी पड़ी रात
पॉलिटेक्निक चौराहे पर मंगलवार को सुबह से ही आशा कार्यकर्ताओं ने समान वेतनमान व सुविधा की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

पिछले 24 घंटे से अपने हक की लड़ाई लड रही आशा कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन ने किसी भी तरह की सुविधाएं देना मुनासिब नहीं समझा।
प्रशासन के सुविधा नहीं देने से प्रदेश भर से धरना प्रदर्शन के लिए राजधानी आई आशा कार्यकर्ताओं को खुले आसमान के नीचे ही रात बितानी पड़ी। प्रशासन के द्वारा इन कार्यकर्ताओं को न तो एमजेंसी टायलेट तक की व्यवस्था की और न टेंट आदि लगवाए।
जिस कारण कार्यकर्ताओं को सड़क पर ही रात भर लेटना और बैठना पड़ा। रात में पुलिस ने चारों तरफ बेरीकेड्स लगाकर महिलाओं को पुलिस घेर रखी थी।

Home / Bhopal / BREAKING: सीएम हाउस के पास 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ीं महिला, ऊंचाई से गिरी, देखें VIDEO

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो