scriptलॉकडाउन में दो परिवारों को लिया गोद,मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की राशि,देखें वीडियो | Ashok Kumar head constable became messiah for two poor families | Patrika News
भोपाल

लॉकडाउन में दो परिवारों को लिया गोद,मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की राशि,देखें वीडियो

हेड कांस्टेबल अशोक कुमार अहिरवार ने दो परिवारों को गोद लेने के साथ अपनी एक माह की सैलरी मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की है।

भोपालMar 31, 2020 / 11:14 am

Amit Mishra

लॉकडाउन में दो परिवारों को लिया गोद,मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की राशि

लॉकडाउन में दो परिवारों को लिया गोद,मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की राशि

भोपाल। कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने के कारण पुलिसवालों की जिम्मेदारी बढ़ गई। क्षेत्र में कानून व्यवस्था का पालन करवाने के साथ साथ लोगों को समय पर खाना, राशन मिल रहा है कि नहीं ये भी जिम्मेदारी पुलिस निभा रही है। इतना ही नहीं कई पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण के दौरान ऐसा काम कर दिखाया है जिसे देखकर समाज का हर आदमी उन्हें सैल्यूट कर रहा है।

दोनों परिवार के सदस्यों को गोद लिया
मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के कोतवाली थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल अशोक कुमार अहिरवार ने अपनी ड्यटी निभाने के साथ साथ कोरोना के कारण लगे लॉक डाउन के कारण दो ऐसे परिवार को गोद ले लिया है जिनके पास खाने के लिए न तो राशन था और न ही खरीदने के लिए पैसे। ऐसे में हेड कांस्टेबल अशोक कुमार अहिरवार मानवता की मिसाल पेश करते हुए न केवल इन दोनों परिवार के सदस्यों को गोद लिया।

 

cheak.jpg

25 हजार रुपए भी जमा किए
ऐसे में हेड कांस्टेबल अशोक कुमार अहिरवार ने दो परिवारों को गोद लेने के साथ अपनी एक माह की सैलरी मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की है। हेड कांस्टेबल अशोक कुमार अहिरवार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 25 हजार रुपए का चेक जमा किया है। हेड कांस्टेबल अशोक कुमार अहिरवार के इस सराहनीय पहल से उनके पूरे स्टाफ के साथ जिले के लोगों ने भी उत्साहवर्धन किया है।

 

बुरी हालत देखी तो पसीजा दिल
हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार अहिरवार ने लॉकडाउन से प्रभावित दो परिवारों को गोद लेते हुए फुटपाथ में रहकर जीवन जी रहे दो गरीब परिवारों के भरण-पोषण का जिम्मा उठाया है। हेड काॅन्स्टेबल अशोक ने बताया कि महामारी और लॉकडाउन के दौरान लोगों की बुरी हालत देख उनका दिल पसीज गया और उन्होंने अपनी ड्यूटी के साथ लोगों की मदद करने की ठान ली।

 

ड्यूटी के साथ समाजसेवा भी
हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार अहिरवार ड्यूटी के साथ समाजसेवा भी कर रहे है। हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार अहिरवार दोनों परिवारों के सदस्यों से सुबह शाम मिलते है और खाने पीने का राशन खुद ही घर देने चाहते है। दोनों परिवार के सदस्यों के लिए हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार अहिरवार मसीहा बनकर आए है। साथ ही हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार अहिरवार अपनी ड्यूटी भी पूरी इमानदारी से निभा रहे है। हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार अहिरवार नागरिकों से लॉकडाउन का पालन करने के साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो