भोपाल/ नए शहर में रहने वाले अकसर लोग पुराने भोपाल जाने से बचते हैं। इसके पीछे कारण है यहां के ट्रैफिक सिस्टम के बिगड़े हालात। वहीं, चारों तरफ से आने वाले वाहनों के शोर शराबे की आवाज भी परेशान करती है। ये तो स्वभाविक सी बात है कि, किसी ट्रैफिक में फंसने पर आसपास से आने वाली हॉर्न की आवाज किसी को भी इरिटेट कर देती है। हॉर्न की तेज आवाज सुनकर हर कोई परेशान हो जाता है। लेकिन, राजधानी भोपाल के एक व्यस्ततम इलाके में जब एक ट्रक डाइवर ने ट्रैफिक से राहत पाने के लिए हॉर्न बजाया, तो लोग रास्ता खाली करने के बजाय सड़क पर उतर आए। उन्हें हॉर्न की आवाज इस कदर पसंद आई कि, आसपास से ट्रक ड्राइवर से Once More की अपील की जाने लगी।