scriptमूक-बधिर छात्रा से फिर हुआ दुष्कर्म, अनाथालय के बच्चों का ये है बड़ा आरोप.. | Big news raped by hostel director today news | Patrika News
भोपाल

मूक-बधिर छात्रा से फिर हुआ दुष्कर्म, अनाथालय के बच्चों का ये है बड़ा आरोप..

राजधानी में मूक-बधिर छात्रा से फिर हुआ दुष्कर्म, अनाथालय के बच्चों का ये है बड़ा आरोप..

भोपालSep 14, 2018 / 02:57 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

raped by hostel director

मूक-बधिर छात्रा से फिर हुआ दुष्कर्म, अनाथालय के बच्चों का ये है बड़ा आरोप..

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर अनाथ मूकबधिर बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल संचालक छात्रों के दुष्कर्म करता है। उस समय हड़कंप मच गया जब पीडित छात्रों ने समाजिक न्याय विभाग पहुंच कर न्याय की गुहार करने लगी। जानकारी के मुताबिक भोपाल के बैरागढ़ और होशंगाबाद में एमपी अवस्थी का हॉस्टल है जहां अनाथ मूक बधिर छात्रा रहती है। यौन शोषण का मामला अभी सुर्खियों में था ही कि भोपाल में एक महीने पहले ही इसी तरह का एक मामला सामने आया था।

अवधपुरी क्षेत्र में मूक-बधिर बच्चों का हॉस्टल चलाने वाले संचालक को मूक-बधिर बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अवधपुरी क्षेत्र में अश्विनी कुमार शर्मा मूक-बधिर बच्चों को हॉस्टल संचालित करता है। इस हॉस्टल में रहने वाली एक मूक-बधिर बच्ची से बलात्कार किया है। जांच में पता चला है कि ये बच्ची यहां तीन साल से रह रही है और आरोपी ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

संकेतों में बताई आपबीती
जानकारी के मुताबिक पीडि़त बच्ची धार जिले की रहने वाली है और उसने अपने साथ हुए अपराध की जानकारी इशारों के जरिये माता-पिता को दी। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्ची की बातों को समझने के लिए साइन लैंग्वेज के जानकार की मदद ली गई। भोपाल डीआइजी एवं धार एसपी की मदद से पूरे मामले का खुलासा किया गया।

raped by hostel director

पूछताछ में और भी हो सकते हैं खुलासे
पुलिस ने आरोपी अश्विनी कुमार शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में और भी मामलों का खुलासा हो सकता है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में हॉस्टल संचालित कर रहा है। यहां कई बच्चे रहते हैं जो राजधानी समेत आसपास के जिलों से लाए गए हैं।

लगातार बढ़ रही रेप की घटनाएं
राजधानी में आए दिन रेप की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। शहर में हो लगातार रेप की वारदातों के चलते, महिलाओं की सुरक्षा खतरे में नजर आती दिख रही है। कुछ दिनों पहले ही होटल रिट्रीट में वणिज्य विभाग के एक अफसर ने, अपने ही विभाग की महिला अधिकारी का रेप किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो