scriptएमपी उपचुनाव : कांग्रेस से आए सभी पूर्व विधायकोंं को बीजेपी ने बनाया प्रत्याशी, देखें सूची | BJP announced candidates' names for MP by-election | Patrika News
भोपाल

एमपी उपचुनाव : कांग्रेस से आए सभी पूर्व विधायकोंं को बीजेपी ने बनाया प्रत्याशी, देखें सूची

मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए सभी उम्मीदवार, कांग्रेस से बीजेपी में आए सभी पूर्व विधायकों को बनाया उम्मीदवार…

भोपालOct 06, 2020 / 10:22 pm

Shailendra Sharma

bjp_2.jpg

,,

भोपाल. मध्यप्रदेश में होने वाले अब तक के सबसे बड़े उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने 28 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए एक साथ सभी 28 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान मंगलवार शाम को कर दिया। जिस तरह से संभावनाएं जताई जा रही थीं उन्हीं के अनुरूप बीजेपी ने कांग्रेस से बीजेपी में आए सभी पूर्व विधायकों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। इससे ठीक कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस ने भी चार प्रत्याशियों के नामों की आखिरी सूची जारी की थी जिसमें बाकी बची तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था तो वहीं बदनावर सीट से प्रत्याशी को बदला गया था।

 

bjp_list.jpg

बीजेपी से उपचुनाव के मैदान में होंगे ये उम्मीदवार-

जौरा- सूबेदार सिंह रजौधा
सुमावली-एंदल सिंह कंसाना
मुरैना- रघुराज सिंह कंसाना
दिमनी- गिर्राज दंडौतिया
अंबाह- कमलेश जाटव
मेहगांव- ओपीएस भदौरिया
गोहद- रणवीर सिंह जाटव
ग्वालियर- प्रद्युम्न सिंह तोमर
ग्वालियर पूर्व- मुन्नालाल गोयल
डबरा- इमरती देवी
भांडेर- रक्षा संतराम सरोनिया
करैरा- जसमंत जाटव छितरी
पोहरी- सुरेश धाकड़
बामोरी- महेन्द्र सिंह सिसौदिया
अशोकनगर- जजपाल सिंह जज्जी
मुंगावली- बृजेन्द्र सिंह यादव
सुरखी- गोविंद सिंह राजपूत
मलेहरा- प्रदुम्न सिंह लोधी
अनूपपुर- बिसाहूलाल सिंह
सांची- डॉ. प्रभुराम चौधरी
ब्यावरा- नारायण सिंह पंवार
आगर- मनोज ऊंटवाल
हाटपिपल्या- मनोज चौधरी
मंधाता- नारायण पटेल
नेपानगर- सुमित्रा देवी कास्डेकर
बदनाव- राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
सांवेर- तुलसीराम सिलावट
सुवासरा- हरदीप सिंह दांग

 

कांग्रेस ने कुछ घंटे पहले जारी की तीसरी सूची

मंगलवार शाम को जारी की गई कांग्रेस की तीसरी सूची जारी होते ही अब प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस की तरफ से भी सभी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। तीसरी सूची में जो नाम हैं उनमें मुरैना से राकेश मवाई, मेहगांव से हेमंत कटारे, मलहरा से राम सिया भारती और बदनावर से अभिषेक सिंह टिक्कू बन्ना की जगह कमल पटेल का नाम है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो