scriptभाजपा की घोषणा, कांग्रेस के वचन, आप करेगी प्रापर्टी टैक्स फ्री | BJP announcement, Congress promise, AAP will make property tax free | Patrika News
भोपाल

भाजपा की घोषणा, कांग्रेस के वचन, आप करेगी प्रापर्टी टैक्स फ्री

नगरीय चुनावों में मतदाताओं को रिझाने के लिए भाजपा-कांग्रेस सहित आम आदमी पार्टी कोई कसर छोडऩे को तैयार नहीं है.

भोपालJun 05, 2022 / 02:20 pm

Subodh Tripathi

भाजपा की घोषणा, कांग्रेस के वचन, आप करेगी प्रापर्टी टैक्स फ्री

भाजपा की घोषणा, कांग्रेस के वचन, आप करेगी प्रापर्टी टैक्स फ्री

भोपाल. नगरीय चुनावों में मतदाताओं को रिझाने के लिए भाजपा-कांग्रेस सहित आम आदमी पार्टी कोई कसर छोडऩे को तैयार नहीं है, मतदान से पहले जहां भाजपा घोषणा पत्र जारी करने वाली है, वहीं कांग्रेस वचन पत्र जारी करेगी, वहीं इस बार आम आदमी पार्टी इन दोनों पार्टी से एक कदम आगे चलते हुए सीधे प्रापर्टी टैक्स फ्री करने दावा करेगी।

 

नगरीय निकाय चुनाव के ऐलान के साथ प्रदेश में राजनीतिक दलों में सक्रियता तेज हो गई है। नगर सरकार बनाने के लिए दल एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं मतदाताओं को रिझाने के लिए उन्हें भरोसे में लेने के जतन शुरू हो गए हैं। इसके लिए भाजपा ने नगर निगम स्तर पर घोषणा-पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस वचन-पत्र जारी करेगी।
दरअसल, पार्टियां यह से जानती हैं कि नगर निगमों में जीत के लिए मतदाताओं का सहयोग जरूरी है। इसके लिए घोषणा-पत्र सबसे अहम है। भाजपा ने तय किया है कि पार्टी निकाय चुनाव में नगर निगम स्तर पर घोषणा-पत्र जारी करेगी। प्रदेश स्तर पर एक घोषणा-पत्र अलग से जारी होगा। कांग्रेस घोषणा-पत्र के बजाय वचन-पत्र जारी करेगी। यानी वह कोई वादा नहीं करेगी, बल्कि वचन देगी।
यह भी पढ़ें : हाई वोल्टेज तार की चपेट में आई 50 यात्रियों से भरी बस, करंट से झुलसे यात्री, मच गई भगदड़

प्रॉपर्टी टैक्स माफ और कमर्शियल टैक्स हाफ करने का ‘आप’ का दावा
वहीं आम आदमी पार्टी ‘आप’ ने एक कदम आगे बढ़कर लोगों को राहत देने का निर्णय लिया है। पार्टी का वादा है कि यदि उसकी नगर सरकार बनती है तो प्रॉपर्टी टैक्स माफ होगा, कमर्शियल टैक्स हाफ किया जाएगा। टैक्स की मार झेल रहे आमजन के लिए यह सबसे बड़ी राहत होगी। उधर, निकाय चुनाव के लिए कमर कस चुकी सपाक्स पार्टी ने घोषणा पत्र पर मंथन शुरू किया है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने बताया कि पार्टी पूरे प्रदेश में नगरीय निकायों चुनाव लड़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो