scriptPM मोदी की सलाह के बावजूद फिर विवादों में आये भाजपा नेता, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश | surendranath singh : bjp latest news in bhopal | Patrika News
भोपाल

PM मोदी की सलाह के बावजूद फिर विवादों में आये भाजपा नेता, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

भाजपा पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह गिरफ्तार

भोपालJul 19, 2019 / 03:59 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

surendra nath singh

राजधानी में भाजपा नेता गिरफ्तार

भोपाल. अनुशासन को लेकर PM मोदी की सलाह के बावजूद मप्र के भाजपा नेता अनुशासनहीनता से बाहर आते नहीं दिख रहे हैं। आकाश विजवर्गीय द्वारा इन्दौर में नगर निगम कर्मचारी को बैट से पीटने के बाद पीएम मोदी ने अनुशासनहीनता के लिए मना किया था, लेकिन एक बार फिर राजधानी भोपाल में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह का कमलनाथ को लेकर एक विवादित बयान सामने आया है।

जानकारों का कहना है कि भाजपा नेता द्वारा इस तरह के धमकी से पार्टी की छवि खराब हो रही। पार्टी ने पहले भी अनुशासनहीनता को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी नेताओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा।

बात ये है कि बीते गुरूवार को जंगी प्रदर्शन के दौरान भाजपा पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह द्वारा काग्रेस के मंत्री और मुख्यमंत्री कमलनाथ को खून बहा देने की धमकी दी थी। जिसके विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने टीटी नगर थाने का घेराव किया। दो घंटों के विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया गया।

सुरेन्द्रनाथ सिंह समेत नौ पर एफआईआर

टीटी नगर थाना पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने और कलेक्टर के आदेशों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह के साथ ही दिनेश पांडे, जगदीश यादव, गुड्डू शुक्ला, नरेश जाटव, अशोक माली, ज्योति वर्मा, वंदना परिहार, बबलू पाल समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन किया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, बीते गुरुवार 18 जून को गुमठी हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने सरकार को चेतावनी दी थी कि गुमठी वालों को विस्थापित नहीं किया गया तो सडक़ पर खून बहेगा और वो मुख्यमंत्री कमलनाथ का होगा।

पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों को विस्थापित करने की पॉलिसी बनाई थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भाजपा का महापौर है, लेकिन अब इसे कांग्रेस के विधायक और पार्षद चला रहे हैं।

 

खाली जमीन पर नेताओं की नजर

एमपी नगर की जिस जमीन को खाली कराने के लिए गरीबों को हटाया गया है, उस जमीन पर कुछ नेताओं की नजर है, इसलिए ये कार्रवाई की गई। यदि गुमठीवालों को न्याय नहीं मिला तो वे सीएम हाउस में घुसकर चाय बनाएंगे।

रैली में सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि रोजगार छिनने की वजह से गुमठी संचालकों के परिवारों को खाने के लाले पड़ गए हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे रंगमहल चौराहे से शुरू हुई रैली को पुलिस बल ने रोशनपुरा चौराहे पर ही रोक दिया। इससे नाराज सुरेंद्रनाथ सिंह की पुलिस अफसरों से धक्कामुक्की भी हुई।

Home / Bhopal / PM मोदी की सलाह के बावजूद फिर विवादों में आये भाजपा नेता, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो